फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Alia Wedding: सामने आईं रणबीर-आलिया की गठबंधन सेरेमनी की तस्वीरें, कपूर सिस्टर्स ने पूरी की रस्म

Fri, 15 Apr 2022 04:13 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणबीर और आलिया की शादी की एक और तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में रणबीर और आलिया की गठबंधन सेरेमनी होती दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
रणबीर और आलिया की गठबंधन सेरेमनी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की वेडिंग फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। गुप्त तरीके से परिवार और खास दोस्तों के बीच हुई इस शादी की कई तस्वीरें धीरे- धीरे सामने आ रही हैं। इसी क्रम में अब रणबीर और आलिया की शादी की एक और तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में रणबीर और आलिया की गठबंधन सेरेमनी होती दिखाई दे रही है।

इस तस्वीरों को रणबीर कपूर की बहन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इन फोटोज में रणबीर की बहनें रिद्धिमा कपूर, करिश्मा कपूरऔर करीना कपूर दूल्हा- दुल्हन का गठबंधन करती नजर आईं। हिंदू शादी में यह गठबंधन दूल्हा और दुल्हन के बीच जन्मों के बंधन का एक प्रतीक होता है।

विज्ञापन

'गठबंधन' सेरेमनी में दुल्हन के दुपट्टे या साड़ी के पल्लू का एक किनारा, दूल्हे के पारंपरिक साफे से बांधा जाता है। इस साफे में एक सिक्का, फूल, हल्दी, घास और कुछ कच्चे चावल आदि बांधे जाते हैं। नवविवाहित आलिया और रणबीर की शादी में यह रस्म कपूर खानदान की बेटियों यानी रिद्धिमा कपूर साहणी, करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान ने पूरी की।


गौरतलब है कि रणबीर और आलिया ने बीते दिन 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा स्थित कपूर परिवार के घर वास्तु में शादी रचाई। बॉलीवुड के इस मशहूर स्टार कपल की शादी परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में हुई। इस दौरान आईवरी रंग के सब्यसाची के आउटफिट में कपल बेहद खूबसूरत नजर आया। शादी के बाद अब सभी को रणबेलिया के रिसेप्शन का इंतजार था, लेकिन हाल ही में नीतू कपूर ने बताया कि रिसेप्शन का आयोजन नहीं किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें