'रामायण' को बड़ी रिलीज बनाना चाहते हैं मेकर्स
फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा और 'रामायण' की कोर टीम इसे किसी भी भारतीय फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी रिलीज बनाना चाहते हैं। वे लंबे समय से इस पर काम कर रहे हैं। सिनेमाकॉन 2026 और सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में फिल्म का प्रमोशन उसी दिशा में एक कदम था। इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन के लिए सोनी पिक्चर्स को साथ लाना भी इसी पहल का हिस्सा है।