निर्देशक अनिल शर्मा ने भी किया पोस्ट
फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने भी फिल्म 'अर्जुन नागा' के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने फिल्म की शूटिंग का एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में एक बड़ा पिंजरा दिखाई दिया। इसके साथ ही अनिल ने लिखा, ‘किसी भी निर्देशक के लिए सबसे बड़ा सुख, उसकी शूटिंग चलती रहे और जीवन का आनंद आता रहे। यही कर्म, यही धरम और यही जीवन है। 35 दिनों का दूसरा शेड्यूल शुरू हुआ। फिल्म 'अर्जु नागा' पर ईश्वर की बड़ी कृपा है।’
फिल्म 'अर्जुन नागा' के बारे में
- फिल्म 'अर्जुन नागा' में उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिका में हो सकते हैं।
- वहीं इस फिल्म में अर्जुन रामपाल विलेन का किरदार निभाएंगे।
- फिल्म का निर्देशन गदर फ्रेंजाइजी फेम निर्देशक अनिल शर्मा करेंगे।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है।
- अब मेकर्स इस फिल्म का दूसरा शेड्यूल शूट कर रहे हैं।
- फिल्म की शुरुआती शूटिंग राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शूट की गई है।