अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीस और नुसरत भरूचा की फिल्म 'राम सेतु' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के नाम से ही साफ है कि यह फिल्म भगवान राम के नाम के आसपास ही घूमती नजर आएंगी। अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी 'रामसेतु' की तलाश में आधारित है और इस सेतु की तलाश करने अक्षय कुमार निकलते हैं। अक्षय ने आर्कियोलॉजिस्ट का किरदार निभाया है। इस फिल्म से सिर्फ मेकर्स को ही नहीं बल्कि फैंस को भी काफी उम्मीदें हैं क्योंकि इस साल अक्षय कुमार तीन फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं, जिसमें 'बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'रक्षाबंधन' शामिल है और चौथी फिल्म 'कठपुतली' ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इसी वजह से अक्षय के लिए भी जरूरी है कि फैंस को यह फिल्म पसंद आए। अब सोशल मीडिया पर इस फिल्म के लिए लोगों का पहला रिएक्शन कैसा आया है? आइए आपको बताते हैं।