बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने इस बार दिवाली अपने दोस्तों से साथ मनाई। दरअसल, मुंबई में ही एसआरके के दोस्त द्वारा दिवाली पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें शाहरुख खान शामिल हुए थे।
आलिया भट्ट प्रेग्नेंट हैं, इसलिए उन्होंने इस बार दिवाली का त्योहार आराम करके मनाया। आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक थ्रोबैक फोटो और एक नई फोटो शेयर की।
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को दिवाली की बधाई दी। बता दें कि खिलाड़ी कुमार ने इस बार दिवाली अपनी पत्नी और पूरे स्टाफ के साथ पूजा-पाठ करके बनाया। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- रोशनी, रंग और उनसे भी प्यारी मुस्कुराहटें। साल का मेरा सबसे अच्छा दिन! आपको और आपके परिवार को मेरी और मेरे पूरे परिवार की ओर से दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।
सारा अली खान ने दिवाली का पर्व करण जौहर, जाह्नवी कपूर और अनन्या पांडे संग मनाया। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने अपने स्पेशल लोगों के साथ फोटो शेयर कर फैंस को दिवाली की गुड विशेज भी दी हैं।
श्रद्धा कपूर ने दिवाली के मौके पर स्टनिंग ऑरेंज कलर का लहंगा पहना। ऑरेंज लहंगा-चोली संग श्रद्धा ने चोकर नेकपीस कैरी करके अपने लुक को कंप्लीट किया। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने दिवाली पर खास डिमांड करते हुए लिखा- दिवाली साल में 3 बार क्यों नहीं हो सकती है?
मलाइका और अर्जुन ने दिवाली एक साथ मनाई। दोनों, सोनम कपूर की दिवाली पार्टी में एक साथ स्पॉट हुए। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने पार्टी में एक-दूसरे का हाथ पकड़े एंट्री की। इस मौके पर अर्जुन कपूर हमेशा की तरह अपने ओवरऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आए। वहीं, मलाइका ग्रीन कलर के आउटफिट में दिखीं।
कटरीना कैफ ने शादी के बाद अपनी पहली दिवाली विक्की संग मनाई है। इस मौके पर विक्की ने अपनी पत्नी कटरीना के साथ एक खास तस्वीर भी शेयर की है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में विक्की और कटरीना माता लक्ष्मी की पूजा करते नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों को सिंपल एथनिक लुक में देखा जा सकता है। कटरीना ने गुलाबी सलवार के साथ एक सफेद कुर्ता पहना है और उनके सिर पर पीले रंग का दुपट्टा है। वहीं, विक्की को सफेद कुर्ता पायजामा में देखा जा सकता है।