फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Gopal Varma: राम गोपाल वर्मा ने रखा राजनीति में कदम, आंध्र प्रदेश की पीथापुरम सीट से लड़ेंगे चुनाव

Thu, 14 Mar 2024 06:53 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राम गोपाल वर्मा ने अपनी राजनीति में अपनी एंट्री की घोषणा कर दी है। आज गुरुवार, 14 मार्च को निर्देशक ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है। 
विज्ञापन
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाने-माने निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अपनी राजनीति में अपनी एंट्री की घोषणा कर दी है। आज गुरुवार, 14 मार्च को निर्देशक ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति में कदम रखा है। आंध्र प्रदेश की पीथापुरम सीट से वह लोकसभा लड़ेंगे चुनाव लडेंगे। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स से पोस्ट साझा कर इसकी खबर दी है। 

विज्ञापन

पोस्ट साझा कर जाहिर की खुशी

फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा कर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने इस फैंसले को अचानक से लिया गया निर्णय बताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'अचानक लिया गया फैसला, मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं पीथापुरम से चुनाव लड़ रहा हूं।' हालांकि, अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि वह किस पार्टी की तरफ चुनावी मैदान में उतरेंगे।  

 
पवन कल्याण से होगी चुनावी टक्कर
बता दें कि राम गोपाल वर्मा के राजनीति में कदम रखने की खबर अभिनेता पवन कल्याण के उसी निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने के फैसले के बाद सामने आई। अभिनेता और जेएसपी प्रमुख पवन कल्याण को भी पीथापुरम सीट से लोकसभा चुनाव में मैदान में उतारा जाएगा। 

विज्ञापन


काजोल ने पुरानी तस्वीर साझा कर आमिर को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश की राजनीति पर बना चुके हैं फिल्म 
पिछले साल आंध्र प्रदेश की राजनीति पर आधारित राम गोपाल वर्मा की फिल्म व्यूहम को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। इसके बाद कई स्थानीय नेताओं ने उन्हें राज्य से निष्कासित करने की मांग की थी। यह फिल्म आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की मृत्यु के आसपास की परिस्थितियों के बारे में है। इस फिल्म में मनसा राधाकृष्णन, अजमल अमीर और सुरभि प्रभावती हैं। 

Chhota Bheem and The Curse of Damyaan: छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान का टीजर रिलीज, इस दिन पर्दे पर होगी रिलीज
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें