फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: सलमान को एयरपोर्ट पर रोकने वाले सीआईएसएफ जवान को राखी ने सुनाई खरी-खोटी, कहा- सल्लू का फेस ही आईडी है

Fri, 27 Aug 2021 02:08 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान को मुंबई एयरपोर्ट पर रोकने वाले सीआईएसएफ जवान को राखी सावंत ने खरी-खोटी सुनाई है।
विज्ञापन
राखी सावंत - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान को मुंबई एयरपोर्ट पर रोकने वाले सीआईएसएफ जवान को राखी सावंत ने खरी-खोटी सुनाई है। राखी सावंत का कहना है कि सलमान खान का फेस ही आइडेंटिटी है, फिर उनको रोकने की क्या जरूरत थी? उन्होंने कहा कि मुझे सलमान खान को एयरपोर्ट पर रोके जाने पर बेहद दुख हुआ।

विज्ञापन


राखी सावंत ने कहा कि सीआईएसएफ जवान ने यह जानबूझकर हिट होने के लिए किया। उन्होंने कहा कि सलमान खान बॉलीवुड के लेजेंड हैं और उनको कौन नहीं जानता। सीआईएसएफ जवान ने फेमस होने के लिए सलमान खान को रोका था। राखी सावंत ने कहा कि सीआईएसएफ जवान ने मीडिया में अपनी फोटो लाने के लिए सलमान खान को जानबूझकर एयरपोर्ट पर रोका था।

आपको बता दें कि राखी सावंत एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो आये दिन कुछ न कुछ कहती रहती हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि अगर कुत्ता उनको काटेगा तो वो उसे काट लेंगी। अब राखी सावंत ने सीआईएसएफ जवान सोमनाथ मोहंती को फटकार लगाई और जांच के लिए सलमान खान को एयरपोर्ट पर रोके जाने को गलत बताया है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
हाल ही में फिल्म अभिनेता सलमान खान को मुंबई एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी जांच के लिए रोका गया था। उनको उस वक्त रोका गया था जब वो अपनी फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग के लिए रूस जा रहे थे। सलमान को रोके जाने का वीडियो काफी वायरल हुआ था।

हालांकि, सीआईएसएफ का कहना है कि सलमान खान को मुंबई एयरपोर्ट पर रोकना रूटीन चेकअप की प्रकिया थी। मुंबई ही नहीं, बल्कि देश भर के सभी एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवान आम नागरिकों के साथ ही मशहूर हस्तियों को भी जांच के लिए रोकते हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें