फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Sawant-Adil Durrani: ड्राइवर है राखी सावंत का पति आदिल, सच्चाई सामने आते ही फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस

Thu, 23 Feb 2023 09:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस वीडियो में राखी अपने पति आदिल को लेकर सनसनीखेज खुलासे करते नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस को फूट-फूटकर रोते देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राखी सावंत को एंटरटेनमेंट डंडस्ट्री में ड्रामा क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। एक्ट्रेस अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। फिलहाल वह अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा के केंद्र में हैं। बीते कई दिनों से राखी और आदिल के बीच टकराव देखने को मिल रहा है। पति के खिलाफ केस दर्ज कराने के बाद आदिल इन दिनों जेल में बंद हैं। इस बीच राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Love Story: कभी 'मैंने प्यार क्यों किया' के दौर में थे कैट-सलमान, बस एक किस ने रिश्ते में डाल दी दरार 

राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी का सॉन्ग - फोटो : यूट्यूब
राखी का चौंकाने वाला खुलासा
इस वीडियो में राखी अपने पति आदिल को लेकर सनसनीखेज खुलासे करते नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस को फूट-फूटकर रोते देखा जा सकता है। इस दौरान उन्हें चौंकाने वाला खुलासा करते हुए भी देखा जा सकता है। वीडियो में राखी रोते हुए बता रही हैं कि उनका पति ड्राइवर है। हालांकि, वह यह भी कहती नजर आ रही हैं कि गरीबी से उन्हें दिक्कत नहीं है, लेकिन आदिल को उनसे झूठ नहीं बोलना चाहिए था। 
Ranbir Kapoor: बीबीसी रिपोर्टर ने कलेक्शन पर सवाल पूछा तो रणबीर ने ले लिए मजे, पूछा- आपके यहां क्या चल रहा है?
विज्ञापन

राखी सावंत, आदिल खान - फोटो : सोशल मीडिया
गहरे सदमे में एक्ट्रेस
दरअसल, हाल ही में राखी आदिल के घर मैसूर पहुंची थीं। वहां पहुंचकर उन्हें पता चला की उनका पति ड्राइवर है। यह जानकारी सामने आते ही वह गहरे सदमे में आ गई हैं। बता दें कि राखी 2023 की शुरुआत से ही राखी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में उनकी मां का कैंसर की वजह से निधन हो गया था, जिसके बाद उन्होंने आदिल पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। एक्ट्रेस ने अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी, जिसके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। 
Akshay Kumar: कनाडाई नागरिकता छोड़ने की तैयारी में अक्षय कुमार, बोले- भारत मेरे लिए सबकुछ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें