राखी सावंत अक्सर अपने बेबाक अंदाज और बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने गोविंदा के कोमल रानी के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पर सवाल खड़े किए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।
कोमल के साथ दर्शन को पहुंचे थे गोविंदा
गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दोनों को मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए साथ देखा गया था। इसका वीडियो सामने आने के बाद अब राखी ने पोस्ट कर गोविंदा पर तंज कसा है।
गोविंदा और रानी स्वर्णकार
- फोटो : सोशल मीडिया
अरे चिची भैया, क्या हो गया आपको?
राखी ने वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, 'ये बहुत गलत बात है गोविंदा जी। अपनी बीवी को लेकर जाना चाहिए, जिसके साथ आपने 40 साल गुजारे हैं।'
इसके बाद राखी ने गोविंदा को उनके मशहूर निकनेम से बुलाते हुए उनसे सवाल किया कि वह कोमल के साथ लालबागचा राजा क्यों गए। उन्होंने कहा, 'अरे चिची भैया, क्या हो गया आपको? इतने बड़े लालबागचा के गणपति में आप वो रूपा, कोमल... को लेकर गए। कौन है वो? आप अपनी बीवी को लेकर घूमो ना, सुनीता जी को।'
गोविंदा और रानी स्वर्णकार
- फोटो : सोशल मीडिया
आप सब कुछ भूल जाओ यार
राखी ने गोविंदा और सुनीता की लंबी शादी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों के दो बच्चे हैं और उन्हें अपने बीच की पुरानी बातों को भुलाकर रिश्ते को बेहतर करने की कोशिश करनी चाहिए। राखी ने कहा, 'वो भी खामोश हो गई है। सुबह का भूला शाम को घर आ जाए तो उसको भूला नहीं कहते। आप सब कुछ भूल जाओ यार।'
देखें वीडियो-
ये भी पढ़ें- वायरल वीडियो: ‘इंसान धोखेबाज...’, गोविंदा-रानी के लालबागचा राजा दर्शन करने पर सुनीता का तंज? कही बड़ी बात