फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋचा चड्ढा: 'इसका कुछ नहीं होगा', जब लोगों ने उठाए थे अली फजल पर सवाल; एक्ट्रेस ने याद किए संघर्ष भरे दिन

Thu, 24 Sep 2026 04:39 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्टर अली फजल इन दिनों मिर्जापुर द मूवी में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनका किरदार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस बीच उनकी पत्नी और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अली के स्ट्रगल भरे दिनों पर खुलकर बात की है। 
विज्ञापन
अली फजल-ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अली फजल के लिए साल 2026 काफी व्यस्त और खास रहा है। इस साल वह क्राइम सीरीज ‘राख’, शकुन बत्रा की ‘लस्ट स्टोरीज 3’ और ‘मिर्जापुर’ जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आए हैं। अली के करियर के इस दौर को उनकी पत्नी और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा भी बेहद खास मानती हैं, क्योंकि उन्होंने अली के इस सफर को काफी पहले से देखा है।
विज्ञापन


ऋचा ने अली की कामयाबी पर जताई खुशी
ऋचा ने स्क्रीन से बातचीत में अली की कामयाबी पर खुशी जताते हुए कहा, 'उनका साल कितना शानदार चल रहा है! मैं उनका सपोर्ट कैसे नहीं करूंगी? बेशक, यह सिर्फ सपोर्ट करने से कहीं ज्यादा है, लेकिन इस साल ऐसा कुछ नहीं है। हम काफी लंबे समय से साथ हैं। हमारी शादी को छह साल हो चुके हैं। जब मैं उनकी मेहनत का नतीजा देखती हूं, तो मुझे बहुत खुशी होती है।'

ऋचा चड्ढा-अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम@therichachadha
संघर्ष भरे दिनों को किया याद
ऋचा ने अली के उस दौर को भी याद किया, जब वह इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने अली को उस समय भी देखा है, जब उनकी जिंदगी आज से बिल्कुल अलग थी।

ऋचा ने कहा, 'मैंने उसे उस वक्त देखा है, जब वह एक झुग्गी में रहता था और उसके पास एक साइकिल थी। वह सिर्फ मेरा पार्टनर ही नहीं, बल्कि मेरा दोस्त भी है। उसे हर चीज से आगे निकलते हुए देखना मेरे लिए बिल्कुल अलग एहसास है। मुझे लगता है कि मैंने इस दिन के लिए इसे पाल-पोसकर बड़ा किया है।'
विज्ञापन

ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम @therichachadha
जब लोगों ने उठाए थे अली पर सवाल
ऋचा के मुताबिक, उनके इस सफर में ऐसे लोग भी मिले, जिन्होंने अली के करियर पर सवाल उठाए थे। उन्होंने बताया, 'जब मैंने अपने रिश्ते का ऐलान किया तो फिल्म इंडस्ट्री के दो लोगों ने मुझे फोन किया और कहा, ‘इस लड़के का कुछ नहीं होगा।'

उन्होंने अली की 2017 में आई हॉलीवुड फिल्म ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ का भी जिक्र किया, जिसमें अली के साथ जूडी डेंच नजर आई थीं। ऋचा ने कहा, 'मैं आपको बता सकती हूं कि दो लोगों ने उस फिल्म को लेकर कहा था, ‘इसको ये फिल्म कैसे मिल गई?’ जूडी डेंच के सामने अपनी जगह बनाए रखना बहुत मुश्किल है।'

ये भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी: तृप्ति डिमरी से लेकर हनुमान अंश फेम तक, इन सितारों ने टी-सीरीज ऑफिस पहुंचकर किए बप्पा के दर्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें