फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Sawant: राखी सावंत ने शेयर किया नमाज पढ़ते हुए वीडियो, लोगों ने गिना दीं हजार कमियां

Tue, 21 Feb 2023 08:55 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत - फोटो : social media

राखी सावंत इन दिनों आदिल खान दुर्रानी की वजह से लाइमलाइट बटोर रही हैं। राखी ने लगातार अपने पति पर संगीन आरोप लगा रही हैं। नतीजन आदिल सलाखों के पीछे हैं। वहीं, राखी अब भी चुप नहीं बैठी हैं। वह लगातार आदिल पर आरोपों की बारिश कर रही हैं। कभी उनके साथ अपनी पुरानी यादें ताजा करते हुए प्यार लुटाती हैं तो कभी उनको कोसती हैं। अब उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें वह टूटे हुए दिल के साथ नमाज अदा करती दिखीं।

विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : social media
राखी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से नमाज पढ़ने का एक वीडियो शेयर किया, जिसे देख सभी हैरान रह गए। हालांकि, राखी पहले ही बता चुकी हैं कि उन्होंने आदिल से शादी के लिए अपनी मर्जी से इस्लाम कबूल कर लिया था। वहीं, शादी के बाद अपना धर्म और नाम दोनों बदल लिए। शादी के बाद वह राखी से फातिमा बन गईं। उन्हें कई बार हिजाब में भी देखा गया।

यह भी पढ़ें: सपना ने मांगी नवाजुद्दीन सिद्दीकी से माफी, कहा- दबाव में दिया था बयान
विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत - फोटो : social media
राखी ने वीडियो में वाइसओवर 'कभी न कभी तो एहसास होगा तुम्हें कि कोई तो था जो बिना मतलब के चाहता था तुम्हें'। इसके साथ टूटे हुए कई सारे दिल और सैड इमोजी भी पोस्ट किए। साथ ही, अपनी फीलिंग्स बयां कीं। अब नमाज पढ़ते हुए वीडियो रिकॉर्ड करने पर उनके फैंस ही उनके खिलाफ हो गए हैं। 
 

4 of 5
राखी सावंत - फोटो : social media
राखी के इस विडियो पर यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'नेल पेंट पर नमाज नहीं होती। अगर आप पढ़ रहे हैं तो अच्छी बात है लेकिन अगर सही तरीके से पढ़ोगे तो और भी ज्यादा अच्छा लगेगा।' दूसरे यूजर ने राखी की आलोचना करते हुए लिखा, 'इबादत खुदा के लिए की जाती है। लाइक्स और कमेंट्स के लिए नहीं।' एक अन्य यूजर ने राखी को नसीहत देते हुए कहा, 'नमाज आप अपने सुकून के लिए पढ़िए, न कि दिखावे के लिए। कभी बुर्का तो कभी टाइट कपड़े। आपने न अपना मजाक खुद बनवा रखा है राखी।'

यह भी पढ़ें: इन बॉलीवुड स्टार्स की पहली कमाई रही बेहद खास, किसी ने खरीदी ऑडी तो किसी ने खरीदी यह कार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत, आदिल दुर्रानी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि राखी ने आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ मारपीट, दहेज प्रताड़ना, धोखाधड़ी, मारपीट और कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के बाद पुलिस ने सात फरवरी को आदिल खान को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में लिया था, जिसे बाद में बढ़ा दिया गया।

यह भी पढ़ें:  जान्हवी कपूर को आई मॉम श्रीदेवी की याद, इमोशनल होकर अभिनेत्री ने पोस्ट में कह डाली यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें