फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Sawant: राखी सावंत की मां का निधन, ब्रेन ट्यूमर-कैंसर से थीं पीड़ित

Sat, 28 Jan 2023 09:18 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राखी सावंत की मां जया सावंत अब इस दुनिया में नहीं रहीं। वह लंबे समय से कैंसर और ब्रेन ट्यूमर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रही थीं। 
विज्ञापन
अपनी मां के साथ राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राखी सावंत की मां का निधन हो गया है। वह लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर और कैंसर से  पीड़ित थीं। राखी की मां जया सावंत लंबे समय से बीमार थीं और उनका इलाज टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में चल रहा था। राखी के पति आदिल दुर्रानी ने जया के निधन की पुष्टि की है। राखी की मां की तबीयत काफी समय से खराब थी। राखी को कई बार अस्पताल के बाहर स्पॉट किया जा चुका है। 

विज्ञापन

Pathaan Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर बज रहा पठान का डंका, चौथे दिन 200 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

अपनी मां और राखी सावंत के साथ राकेश सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
राखी मीडिया के सामने कई बार अपनी मां का हेल्थ अपडेट भी देती नजर आती थीं। साथ ही, वह फैंस से लगातार अपनी मां के लिए दुआ करने की अपील भी किया करती थीं। जया के निधन से राखी और उनके फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।  
CCL 2023: वैलेंटाइंस डे के बाद बजेगा लखनऊ में सीसीएल का डंका, भोजपुरी दबंग्स की टीम में शामिल हुए ये सितारे

राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि राखी सावंत हाल ही में बिग बॉस मराठी में नजर आई थीं। शो से बाहर आने के बाद उन्हें अपनी मां की तबीयक के बारे में जानकारी मिली थी। वह तुरंत अस्पताल पहुंची थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने फैंस को अपनी मां की बीमारी के बारे में बताया था। इस दौरान राखी भावुक हो गई थीं और उनके आंखों में आंसू आ गए थे। 
Shahrukh Khan: 'पठान' के तूफान से नहीं बच सकी फ्रांस की मीडिया, शाहरुख खान को दिया 'मैन ऑफ द डे' का खिताब
विज्ञापन

राखी सावंत - फोटो : social media
गौरतलब है कि राखी सावंत एक्टिंग और डांसिग  के अलावा किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने आदिल दुर्रानी से शादी कर फैंस को चौंका दिया था। राखी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल  हो गई थीं, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए थे। इसके अलावा शर्लिन चोपड़ा की ओर से एफआईआर दर्ज करने के बाद राखी को पुलिस ने हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की थी। हालांकि, बाद में पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया था। राखी पर मॉडल के आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के आरोप हैं। 
Pathaan: बॉक्स ऑफिस पर पठान की सफलता से खुश करण जौहर ने बायकॉट ट्रेंड को बताया मिथक, बोले- फिल्म अच्छी हो तो..
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें