फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर बज रहा पठान का डंका, चौथे दिन 200 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

Sat, 28 Jan 2023 09:15 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली 'पठान' पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। रिलीज से पहले जहां फिल्म को लेकर विरोध-प्रदर्शन हो रहे थे और बायकॉट की मांग की जा रही थी, तो रिलीज के बाद फैंस के बीच इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
पठान रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'पठान' बन चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर शाहरुख खान की वापसी ने धमाल मचा दिया है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी एक्शन से भरपुर 'पठान' को पहले ही दिन से दर्शकों को बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर यह फिल्म अभी तक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और अभी तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनकर उभरी है। वहीं, अब फिल्म की कमाई के चौथे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि शनिवार को फिल्म ने कितनी कमाई की...
विज्ञापन

पठान रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली 'पठान' पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। रिलीज से पहले जहां फिल्म को लेकर विरोध-प्रदर्शन हो रहे थे और बायकॉट की मांग की जा रही थी, तो रिलीज के बाद फैंस के बीच इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। ऐसे में फिल्म लगातार चार दिन से ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

Shahrukh Khan: 'पठान' के तूफान से नहीं बच सकी फ्रांस की मीडिया, शाहरुख खान को दिया 'मैन ऑफ द डे' का खिताब

पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले दिन 'पठान' 57 करोड़ का कलेक्शन कर हिंदी में अब तक की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई थी, तो दूसरे दिन इसने 70.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, तीसरे दिन फिल्म की कमाई 39.25 करोड़ रुपये रही थी और अब चौथे दिन इसकी कमाई में उछाल देखने को मिला। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने शनिवार को 55 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में अब इसकी कुल कमाई 221.75 करोड़ रुपये हो गई है।

Aamir Khan: ग्रे बालों के साथ अलग अंदाज में नजर आए आमिर खान, लोग बोले- वापसी का इरादा नहीं लग रहा
विज्ञापन

पठान में शाहरुख खान और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'पठान' में शाहरुख खान एक रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे है और जॉन अब्राहम विलेन के किरदार में नजर आए हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण को शाहरुख खान के लव इंटरेस्ट के रूप में पेश किया गया है और सलमान खान 'टाइगर' बन कैमियो करते नजर आए हैं। वर्षों बाद सलमान और शाहरुख को स्क्रीन स्पेस साझा करने से फैंस भी काफी खुश हैं।

Hannah Spearritt: दो बच्चों के साथ ऑफिस में रहने को मजबूर हुई यह मशहूर सिंगर, छह महीने पहले खो दिया था अपना घर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें