राखी सावंत और उनके पति आदिल खान दुर्रानी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शादी के बाद से ही दोनों के बीच तनातनी देखने को मिल रही है। हाल ही में राखी ने आदिल पर धोखाधड़ी और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, जिसके बाद आदिल को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, अब आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ मैसूर में एक नई प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक महिला ने आदिल पर कथित तौर पर रेप का आरोप लगाया है।