फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urvashi Rautela: क्या सच में 'कांतारा 2' का हिस्सा बनेंगी उर्वशी रौतेला? जानें वायरल तस्वीर की हकीकत

Sun, 12 Feb 2023 08:57 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रोडक्शन हाउस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उर्वशी फिल्म 'कांतारा 2' में काम करेंगी, इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।
विज्ञापन
उर्वशी रौतेला-ऋषभ शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह 'कांतारा' फेम एक्टर ऋषभ शेट्टी के साथ नजर आईं। इस पोस्ट के साथ उर्वशी ने कोई स्पष्ट कैप्शन तो नहीं लिखा, लेकिन हैशटैग के साथ 'कांतारा 2' जरूर लिख दिया। इसके बाद खबरें आने लगीं कि उर्वशी की एंट्री 'कांतारा 2' में हो गई है। एक्ट्रेस इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं। उर्वशी के फैंस भी खुशी से झूम उठे। मगर, अब उन्हें थोड़ी निराशा हो सकती है, क्योंकि इस खबर की सच्चाई बिल्कुल ही अलग है। आइए जानते हैं...

विज्ञापन

अक्सर लाइमलाइट में रहने वाली उर्वशी रौतेला ने अपने हालिया पोस्ट से एक बार फिर अफवाहों को जन्म दे दिया। उर्वशी आए दिन क्रिप्टिक कैप्शन के साथ पोस्ट शेयर करती हैं। एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही किया, जिसके बाद यह खबर हवा की तरह फैल गई कि 'कांतारा 2' में उर्वशी रौतेला नजर आएंगी। मगर, ऐसा कुछ नहीं होने वाला। प्रोडक्शन हाउस की तरफ से इस बात से साफ इनकार कर दिया गया है।
Natu Natu Song: राम चरण ने आनंद महिंद्रा को सिखाए 'नाटू-नाटू' गाने के डांस स्टेप्स, वायरल हुआ वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रोडक्शन हाउस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उर्वशी फिल्म 'कांतारा 2' में काम करेंगी, इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। सूत्रों का कहना है कि 'उर्वशी रौतेला को 'कांतारा 2' में कास्ट किए जाने की सभी अफवाहें झूठी और आधारहीन हैं। हाल ही में उर्वशी रौतेला उसी परिसर में मौजूद थीं, जहां ऋषभ शेट्टी थे। उर्वशी ने वहां 'कांतारा 2' फेम एक्टर से मिलने की गुजारिश की और एक्टर ने उनसे मिलने के लिए हामी भर दी। इसके बाद उर्वशी ने ऋषभ के साथ फोटो क्लिक कराई। क्रिप्टिक कैप्शन के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी। इसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया कि उर्वशी भी 'कांतारा 2' का हिस्सा हैं।
Box Office Report: वीकएंड में फिर मस्तानी हुई 'पठान' की चाल, 'वारिसु' के कारोबार में भी सुधार
विज्ञापन

बता दें कि उर्वशी ने जो तस्वीर शेयर की उसमें वह पीले रंग के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके बराबर में ऋषभ शेट्टी खड़े नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'ऋषभ शेट्टी और हंबल फिल्म्स की 'कांतारा 2' लोड हो रही है।' बता दें कि बीते वर्ष सितंबर में आई फिल्म 'कांतारा' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। फैंस अब 'कांतारा 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Kangana Ranaut: नवाजुद्दीन की हालत पर कंगना को आया रोना, पोस्ट साझा कर एक्टर की पत्नी को लिया आड़े हाथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें