फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: राखी सावंत ने लगवाई वैक्सीन, डर से हुई हालत खराब तो गाने लगीं गाना

Wed, 16 Jun 2021 07:52 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • राखी सावंत ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
  • राखी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया वीडियो 
  • फैंस दे रहे राखी के वीडियो पर प्रतिक्रिया
विज्ञापन
राखी सावंत - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की रफ्तार धीरे धीरे कम पड़ती जा रही है और उम्मीद है कि हम जल्द ही इससे निजात पा लेंगे। कोरोना से निपटने का सबसे बड़ा इलाज दो गज की दूरी, मास्क और वैक्सीनेशन है। देश में बहुत से लोगों ने वैक्सीन लगवा ली है और बहुत से लोग अभी भी डोज ले रहे हैं। मनोरंजन जगत के बहुत से सितारे वैक्सीन लगवा रहे हैं।हाल ही में राखी सावंत का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है। ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत मौका मिलते ही लोगों का मनोरंजन करना शूरू कर देती हैं। ऐसे में वैक्सीन लगवाते समय भी राखी तरह तरह के एक्सप्रेशन देती नजर आईं। राखी को जब वैक्सीन लग रही थी तो वो गाना गाने लगीं, 'मेरे ड्रीम में तेरी एंट्री, तेरे ड्रीम में मेरी एंट्री'।

विज्ञापन


कोरोना की वैक्सीन लगवाते समय राखी डरने लगीं और डर के कारण पहले प्रभु को याद किया और फिर गाना गानें लगीं। इसके बाद जब नर्स ने उन्हें वैक्सीन लगा दी तो उन्होंने हैरान होते हुए कहा,  'लग गई, हो गया, वाह दोस्तों मेरा नया वीडियो आने वाला है, जरूर देखना'। राखी सावंत ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वहीं यूजर्स उनके वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहें हैं।



 


बता दें कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी थी। उनके पुण्यतिथि के मौके पर राखी सावंत ने भी सुशांत को याद किया। राखी ने कहा था कि उन्हें अभी भी नहीं लगता कि सुशांत की डेथ हुई है और वो इधर-उधर शूटिंग कर रहे होंगे। राखी ने कहा कि, 'सुशांत मेरा दोस्त था। मुझे आज भी वो वक्त याद है जब हम दोनों ने साथ में 'जरा नच के दिखा' शो किया था तब सुशांत ने कहा था कि राखी तुम मेरा क्रश हो' ।आगे राखी ने कहा कि, 'उस वक्त मुझे पता नहीं था कि क्रश, डेट का मतलब क्या है। बाद में मैंने पूछा तो मुझे इसका मतलब पता चला'। बता दें कि राखी अक्सर पैपराजी के कैमरे में कैद हो जाती हैं और आए दिन उनका वीडियो वायरल हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें