फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi-Sherlyn: राखी के पति के पक्ष में उतरीं शर्लिन चोपड़ा, आदिल को बताया भाई, बोलीं- वह बंदा सुलझा हुआ है

Fri, 10 Feb 2023 08:36 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पिछले दिनों राखी सावंत ने आदिल की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें साझा करते हुए उनके नाजायज रिश्तों का मीडिया के सामने पर्दाफाश किया था। ड्रामा क्वीन ने आदिल के खिलाफ मारपीट और पैसे चुराने जैसे संगीन आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज की थी। दोनों के बीच चलते विवाद में अब शर्लिन चोपड़ा की एंट्री हो गई है।
विज्ञापन
राखी सावंत-आदिल, शर्लिन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन का तमगा हासिल कर चुकीं राखी सावंत की जिंदगी में इन दिनों हर रोज नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। आदिल से अपनी शादी कुबूल करने के बाद से राखी की जिंदगी में आया तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एक तरफ राखी के हाथ से मां का दामन हमेशा-हमेशा के लिए छुट गया, वहीं दूसरी तरफ पति आदिल बेवफा निकल गया है। ऐसे में इस वक्त राखी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। राखी सावंत के द्वारा केस किए जाने के बाद से ही आदिल जेल में बंद हैं। ड्रामा क्वीन के इस मुश्किल वक्त को अब और मुश्किल बनाने के लिए एक्ट्रेस-मॉडल शर्लिन चोपड़ा राखी-आदिल की लड़ाई में कूद गई हैं।  

विज्ञापन

शर्लिन चोपड़ा - फोटो : social media
राखी-आदिल विवाद पर बोलीं शर्लिन  
पिछले दिनों राखी सावंत ने आदिल की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें साझा करते हुए उनके नाजायज रिश्तों का मीडिया के सामने पर्दाफाश किया था। इसके साथ ही ड्रामा क्वीन ने आदिल के खिलाफ मारपीट और पैसे चुराने जैसे संगीन आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज की थी। राखी की इस शिकायत के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए आदिल को गिरफ्तार कर लिया था। इसी बीच अब शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत और आदिल खान को लेकर चल रहे विवाद पर बयान दिया है। मीडिया को दिए इस बयान में शर्लिन चोपड़ा ने राखी के पति आदिल का पक्ष लिया है।   
Mahesh-Namrata: पहली नजर में नम्रता को अपनी प्रिंसेज मान बैठे थे प्रिंस ऑफ टॉलीवुड, कई दिल तोड़ यूं थामा हाथ

शर्लिन चोपड़ा - फोटो : social media
आदलि से मिलने पहुंची शर्लिन
शर्लिन चोपड़ा ने राखी के विवाद पर रिएक्शन देते हुए आदिल को सुलझा हुआ इंसान और अपना भाई बताया है। वह बोलीं, 'आदिल के साथ पुलिस स्टेशन में कुछ समय बिताकर मैं इतना कह सकती हूं कि वह बहुत सुलझा हुआ बंदा है। पता नहीं वह कैसे इस पूरे झमेले में फंस गया, लेकिन जितनी देर मैंने उससे बात की, ऐसा लगा मुझे कि सुलझा हुआ बंदा है और मैंने बोला भी उसको उसके मुंह पर कि तुम तो सुलझे हुए लगते हो, तो कहां आ गए तुम। कैसे फंस गए इस पूरे चक्कर में और सुर्खियों में आने के लिए यह जरूरी नहीं है कि यह लोग आपस में खिट-पिट करें या अपने रिश्ते का मजाक बनाएं।'
Kumar Vishwas: प्रेमिका के प्रेम में कवि बन गए कुमार विश्वास, आज दुनियाभर में बढ़ा रहे हिंदी का गौरव
विज्ञापन

शर्लिन चोपड़ा, राखी सावंत - फोटो : social media
शर्लिन के भाई बने आदिल?
शर्लिन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मैंने राखी के पति यानी आदिल को अपना भाई माना है। राखी के बारे में सुनकर बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है। जो भी जैसे भी उम्मीद करती हूं दोनों के बीच चल रहा विवाद जल्द ही खत्म हो जाए। अगर सच में राखी के पति ने ऐसा कुछ किया है तो वह अपनी गलती मान लें और अगर नहीं तो कि यह गलतफहमी कैसे और किसके कारण पैदा हुई।' आपको बता दें, राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा के बीच विवाद है। शर्लिन की शिकायत के बाद ही पिछले दिनों राखी को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन तलब भी किया गया था। ऐसे में शर्लिन का यूं आदिल से मिलने जाना और बयान बाजी करना राखी को दिक्कत दे सकता है। 
Box Office Report: 500 करोड़ के रास्ते में लड़खड़ाया 'पठान', 'थुनिवु' और 'वारिसु' का ऐसा रहा हाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें