सारा अली खान को एयरपोर्ट पर गुरुवार को स्पॉट किया गया। वयरल वीडियो के अनुसार वह रास्ते में कई फैंस से मिलती नजर आई। उन्होंने फैंस के साथ सेल्फी भी ली और उनके साथ अच्छा व्यवहार भी किया। इसी दौरान एक महिला ने उनसे पहले हाथ मिलाया और उनके गालों को छूने का प्रयास किया। जिसे देख पहले तो सारा चौंकी और फिर पैपराजी भी हैरान रह गए। लेकिन एक चीज जो सब से ज्यादा काबिल ए तारीफ थी कि सारा ने इतना सब होने के बाद भी अपना आपा नहीं खोया और जैसे तैसे एयरपोर्ट से निकलकर अपनी गाड़ी तक पहुंचीं।
अभिनेत्री सारा हमेशा की तरह शानदार लुक में नजर आईं। वह व्हाइट सूट पर गुलाबी दुपट्टे के साथ सारा काफी खूबसूरत लग रही थीं लेकिन जैसे ही लोगों की नजर उन पर गई तो हर कोई उन्हीं की तरफ दौड़ पड़ा। विडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अब यूजर्स जमकर ऐसा करने वाले लोगों को लताड़ लगा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'यह महिला उसकी ज्वेलरी चोरी करने का प्रयास कर रही है यह कितना बुरा है।' वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कोई किसी की निजी स्पेस में कैसे घुस सकता है।'
तो वहीं फैंस दूसरी तरफ सारा को शांत रहने के लिए बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'सारा बहुत मैच्योर हो गई है। उनकी मम्मी ने उनको बहुत ही अच्छे से पाल पोसकर बड़ा किया है। उनकी विनम्रता देखने लायक है'। बता दें की सारा हाल ही में अपनी मां के जन्मदिन के अवसर पर अपनी मां के साथ उदयपुर ट्रिप पर गई थी।
यह भी पढ़ें: 'लोगों का रिएक्शन देख लगा जैसे'...आदिपुरुष के ट्रेलर विवाद पर क्या बोली कृति सेनन?