फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Sawant: राखी सावंत ने दुबई में लिया नया घर और कार, पैपराजी संग बातचीत के दौरान आदिल को याद कर हुईं भावुक

Tue, 07 Mar 2023 12:40 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राखी ने दुबई से वापस लौट कर बताया कि उन्होंने वहां पर नया घर और कार ली है। साथ ही वह पैपराजी से बात करने के दौरान आदिल और मां को याद कर इमोशनल हो गई थीं। 
विज्ञापन
Rakhi Sawant - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड ड्रामा क्वीन राखी सावंत बीते काफी वक्त से आदिल खान दुर्रानी के संग शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। आदिल के धोखे के बाद एक्ट्रेस एक बार फिर से अपनी लाइफ को ट्रैक पर लाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में दुबई में एक्टिंग एकेडमी खोली है और उन्होंने बताया कि अब एक नया घर और कार भी ली है। इस दौरान वह आदिल को याद कर रोने लगी थीं।

विज्ञापन

Rakhi Sawant - फोटो : social media
राखी ने दुबई में ली नई कार और नया घर
ड्रामा क्वीन कुछ वक्त पहले दुबई गई थीं, तब से वह वहीं पर थीं। बीते महीने उन्होंने वहां पर एक्टिंग एकेडमी खोली थी, इसके बाद अब एक्ट्रेस छह मार्च को दुबई से वापस लौटी हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया है। इस दौरान वहां पर पैपराजी मौजूद थे और उन्होंने राखी से बात की है। राखी ने बताया कि एकेडमी स्टार्ट की है, वहां पर मैंने एक और घर ले लिया है और एक कार भी ली है। 
 

रणबीर कपूर लेंगे एक्टिंग से छह महीने का ब्रेक, बेटी राहा संग बिताना चाहते हैं क्वालिटी टाइम

Rakhi Sawant - फोटो : social media
आदिल को याद कर इमोशनल हुईं राखी
घर और कार को लेकर बात करने के बाद एक्ट्रेस आदिल को याद कर रोने लगी थीं। उन्होंने पैपराजी से कहा आपको याद है ना ये वही जगह है, जहां पर मैंने आदिल के सिर पर फूल डाले थे। आपको याद है ना मैंने उसका स्वागत किया था और उसने अपनी गर्लफ्रेंड को कहा कि यह बस एक नाटक था। उन्होंने आदिल के साथ बिताए रोमांटिक पलों को याद किया और उसके बाद वह रोने लगी थीं। 



अमिताभ बच्चन ने बताया अपनी सेहत का हाल, एक्शन सीन शूट करने के दौरान पसली में आई थी चोट
विज्ञापन

Rakhi Sawant - फोटो : social media
राखी ने मां को याद
राखी ने इस दौरान अपनी मां को भी याद किया है। उन्होंने बताया कि पिछली बार वह अपनी मां को दुबई लेकर गई थी, हालांकि इस बार वह साथ नहीं है। पैपराजी ने इसपर उनसे कहा कि क्या वह जनता को होली विश करना चाहेंगी। जिसपर राखी ने कहा कि हां सभी को होली मुबारक हो, मेरी लाइफ से रंग जा चुके हैं, लेकिन आप सभी खुश रहें और होली के कलर आप सभी के घर में बने रहें और आप खुश रहिए। होली मुबारक।



आपको बता दें कि बीते दिनों राखी न आदिल के खिलाफ धोखाधड़ी और मारपीट के आरोप लगाए थे, जिसके बाद एक्ट्रेस के पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इन दिनों आदिल मैसूर स्थित जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें