राकेश रोशन ने किया पोस्ट
राकेश रोशन और पिंकी ने 1971 में शादी रचाई। तब से बड़ी खूबसरती से दोनों शादीशुदा जिंदगी में हैं। आज 22 अप्रैल को वेडिंग एनिवर्सरी पर राकेश रोशन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी और पत्नी पिंक की फोटो शेयर कर लिखा है, 'साथ रहना सबसे खूबसूरत होता है। 54वीं सालगिरह मुबारक'। इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी बनाया है।
पिंकी के पिता जे. ओम प्रकाश ने कराई अरैंज मैरिज
पिंकी के पिता दिवंगत फिल्म निर्माता जे. ओम प्रकाश ने उनकी शादी तय की थी। राकेश और पिंकी के दो बच्चे-ऋतिक रोशन और बेटी सुनैना हैं। ऋतिक रोशन जहां बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। राकेश रोशन ने बतौर अभिनेता भी काम किया है और फिर निर्माता-निर्देशक के रूप में भी सफलता हासिल की है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर एक्टर 1970 में फिल्म 'घर घर की कहानी' से की। फिर उन्होंने 'मन मंदिर', 'पराया धन', 'आंखों आंखों में', 'खेल खेल में', 'खट्टा मीठा', 'झूठा कहीं का', 'खूबसूरत', 'तीसरी आंख', 'आखिर क्यों' और 'भगवान दादा' जैसी फिल्मों में काम किया।
यह खबर भी पढ़ें:
Aamir Khan: शाहरुख खान के बाद आमिर खान भी खाली करेंगे बांद्रा वाला घर, अब इस जगह शिफ्ट होंगे अभिनेता