रिनोवेशन प्रोजेक्ट के लिए दिए जाएंगे दूसरे फ्लैट
एमआईसीएल ग्रुप के प्रबंध निदेशक मनन शाह के अनुसार, रिनोवेशन इमारत में समुद्र के नजारे वाले शानदार नए 4 और 5 बीएचके फ्लैट होंगे। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, इन अपार्टमेंट की कीमत एक लाख रुपये प्रति वर्ग फीट से ज्यादा होगी। इस दौरान आमिर खान और इमारत के अन्य निवासियों को रिनोवेशन प्रोजेक्ट के रिहैबिलिटेशन कॉम्पोनेन्ट में फ्लैट दिए जाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि आमिर खान के पास पाली हिल इलाके में एक और संपत्ति भी है। इस संपत्ति की कीमत कथित तौर पर नौ करोड़ रुपये है।
Rekha Bhardwaj: कॉन्सर्ट के बीच में अचानक फूटने लगे पटाखे, रेखा भारद्वाज ने रोकी परफॉर्मेंस, जताई नाराजगी
शाहरुख के 'मन्नत' में भी काम शुरू
इस बीच शाहरुख खान के मन्नत में रिनोवेशन का काम शुरू हो चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मन्नत में दो नई मंजिलें जोड़ी जाने की संभावना है। बता दें कि गौरी खान ने अपने घर का विस्तार करने के लिए महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण (MCZMA) से अनुमति मांगी है। प्रस्ताव का उद्देश्य छह मंजिला एनेक्सी में दो और मंजिलें जोड़ना है, जिससे इसका निर्मित क्षेत्र 616.02 वर्ग मीटर बढ़ जाएगा।