रजनीकांत के हमशक्ल का वीडियो वायरल
- फोटो : Instagram
शख्स के वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस मजेदार वीडियो पर लोगों की एक से बढ़कर एक प्रतिक्रिया सामने आ रही है। एक ने लिखा, 'जब आप रजनी को कॉपी करने की कोशिश करें'। एक और यूजर ने लिखा, 'सस्ता रजनीकांत'। एक ने लिखा, 'आप रजनी को कॉपी नहीं कर सकते। हम उम्मीद करते हैं कि उसे ज्यादा चोट ना लगी हो'।
बात करें रजनीकांत की तो पिछले महीने वो रुटीन चेकअप के लिए विशेष विमान से अमेरिका गए थे। रजनीकांत हर साल अपने रुटीन चेकअप के लिए अमेरिका जाते हैं, लेकिन इस बार कोरोना के कारण उन्हें ज्यादा वक्त तक रुकना पड़ा। इसके बाद केंद्र सरकार से उन्होंने अनुमति मांगी और प्रस्ताव स्वीकार किए जाने पर वो विशेष विमान से अमेरिका गए।
गौरतलब है कि जब रजनीकांत को कोरोना वैक्सीन लगी थी तो उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर रजनीकांत की वैक्सीन लगवाते हुए तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में रजनीकांत सोफे पर बैठकर कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लेते नजर आ रहे थे। सौंदर्या ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा था, 'हमारे थलाइवा ने भी टीका लगवा लिया है। आइए हम कोरोना वायरस के खिलाफ इस युद्ध को एक साथ लड़ते हैं और जीतते हैं'। बता दें कि फैंस के बीच रजनीकांत का बहुत क्रेज है। उनकी फिल्में पर्दे पर जबरदस्त कमाई करती हैं। दर्शक उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।