इंस्टाग्राम पर जन्नत के तीन करोड़ यानी 30 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वहीं, यूट्यूब चैनल पर 3.06 मिलियन यानी 36 लाख फॉलोवर्स हैं। फुलवा से पहले जन्नत जुबैर रहमानी ने दिल मिल गए टीवी सीरियल में काम किया था। हालांकि, उन्हें पहचान फुलवा से मिली थी। रिपोर्ट के मुताबिक जन्नत जुबैर 7 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। यह सारी संपत्ति जन्नत ने अपने प्रोफेशन में कड़ी मेहनत करके कमाई है। वह बहुत ही कम उम्र में एक सफल एक्ट्रेस बन गई हैं।
आपको बता दें कि 16 साल की जन्नत जुबैर ने टीवी सीरियल 'दिल मिल गए' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। ये सीरियल साल 2010 में आया था। इसके बाद जन्नत जुबैर ने 'फुलवा','सियासत' और 'तू आशिकी' जैसे कई शानदार सीरियल्स में काम किया। इन दिनों वह 'आपके आ जाने से' में दिख रही हैं।