फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: रजनीकांत के हमशक्ल का स्टंट करते हुए कुर्सी में फंसा पैर, यूजर्स की निकली हंसी

Fri, 09 Jul 2021 12:55 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • वायरल हो रहा रजनीकांत के हमशक्ल का वीडियो
  • रजनीकांत की तरह स्टंट करने के चक्कर में शख्स का कुर्सी में फंसा पैर
  • वीडियो पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
विज्ञापन
रजनीकांत के हमशक्ल का वीडियो वायरल - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की फैन फालोइंग कितनी जबरदस्त है ये बात तो हर कोई जानता है। सुपरस्टार रजनीकांत का स्टाइल और एक्शन, स्टंट अक्सर आम लोग कॉपी करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो जा रहा है जहां एक शख्स रजनीकांत का एक स्टंट करने की कोशिश कर रहा है। इतना ही नहीं शख्स बिल्कुल रजनीकांत की तरह ही दिख रहा था और उनकी तरह एक्शन करने की कोशिश कर रहा था। हालांकि ये वीडियो इसलिए वायरल हो रहा है क्योंकि ऐसा करने के चलते वो अचानक से गिर गया और इसे देखकर लोगों की हंसी निकल गई।

विज्ञापन


मजेदार वीडियो पर यूजर्स कर रहे कमेंट

इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स रजनीकांत की तरह कपड़े पहने हुए है। शख्स स्टेज पर खड़े होकर लोगों का मनोरंजन कर रहा है। हालांकि स्टंट करते करते वो स्टेज पर गिर जाता है और उसका पैर कुर्सी में फंस जाता है। इसके बाद सभी उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ते हैं। हालांकि यूजर्स को ये वीडियो काफी मजेदार लगा। ये वीडियो कब और कहां बनाया गया है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है और अब तक लगभग 7.7 लाख लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।

रजनीकांत के हमशक्ल का वीडियो वायरल - फोटो : Instagram
शख्स के वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस मजेदार वीडियो पर लोगों की एक से बढ़कर एक प्रतिक्रिया सामने आ रही है। एक ने लिखा, 'जब आप रजनी को कॉपी करने की कोशिश करें'। एक और यूजर ने लिखा, 'सस्ता रजनीकांत'। एक ने लिखा, 'आप रजनी को कॉपी नहीं कर सकते। हम उम्मीद करते हैं कि उसे ज्यादा चोट ना लगी हो'। 

बात करें रजनीकांत की तो पिछले महीने वो रुटीन चेकअप के लिए विशेष विमान से अमेरिका गए थे। रजनीकांत हर साल अपने रुटीन चेकअप के लिए अमेरिका जाते हैं, लेकिन इस बार कोरोना के कारण उन्हें ज्यादा वक्त तक रुकना पड़ा। इसके बाद केंद्र सरकार से उन्होंने अनुमति मांगी और प्रस्ताव स्वीकार किए जाने पर वो विशेष विमान से अमेरिका गए।



 
विज्ञापन

रजनीकांत - फोटो : PTI
गौरतलब है कि जब रजनीकांत को कोरोना वैक्सीन लगी थी तो उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर रजनीकांत की वैक्सीन लगवाते हुए तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में रजनीकांत सोफे पर बैठकर कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लेते नजर आ रहे थे। सौंदर्या ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा था, 'हमारे थलाइवा ने भी टीका लगवा लिया है। आइए हम कोरोना वायरस के खिलाफ इस युद्ध को एक साथ लड़ते हैं और जीतते हैं'। बता दें कि फैंस के बीच रजनीकांत का बहुत क्रेज है। उनकी फिल्में पर्दे पर जबरदस्त कमाई करती हैं। दर्शक उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें