फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajinikanth Birthday: रजनी के साथ बिताए दिनों को याद कर भावुक हुए बोकाडिया, बोले, हमने महीनों साथ बिताए हैं

Thu, 12 Dec 2024 07:38 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

बोकाडिया ने रजनीकांत के साथ पांच हिंदी फिल्में बनाई हैं और इस बारे में याद दिलाने पर वह कहते हैं, “थलाइवा का जलवा कभी कम नहीं पड़ना चाहिए। मौका मिले तो मैं अब भी उनके साथ फिल्म करने को तैयार हूं।”
विज्ञापन
के सी बोकाडिया-रजनीकांत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सिनेमा में अपनी शोहरत के चलते एक अलग ही मुकाम रखने वाले अभिनेता रजनीकांत को उनके जन्मदिन पर वैसे तो पूरी दुनिया बधाइयां दे रही है, लेकिन हिंदी सिनेमा में सबसे तेज 50 फिल्में बनाने का रिकॉर्ड बनाने वाले निर्माता निर्देशक के सी बोकाडिया की यादें इन सबसे अलग हैं। बोकाडिया ने रजनीकांत के साथ पांच हिंदी फिल्में बनाई हैं और इस बारे में याद दिलाने पर वह कहते हैं, “थलाइवा का जलवा कभी कम नहीं पड़ना चाहिए। मौका मिले तो मैं अब भी उनके साथ फिल्म करने को तैयार हूं।”

विज्ञापन

कम लोगों को ही पता होगा कि हिंदी सिनेमा में के सी बोकाडिया और रजनीकांत का रिश्ता अलग ही स्तर का रहा है। बोकाडिया ने उन्हें लेकर ‘त्यागी’, ‘फूल बने अंगारे’, ‘असली नकली’, ‘इंसाफ कौन करेगा’ और ‘इंसानियत के देवता’ नामक पांच फिल्में बनाई हैं। इन पांचों फिल्मों में बोकाडिया ने रजनीकांत को उनके अभिनय के अलहदा रंगों के साथ साथ अलग अलग चमक के साथ पेश किया। हिंदी सिनेमा में रजनीकांत की शोहरत को एक अलग स्तर तक ले जाने वाली फिल्म ‘फूल बने अंगारे’ आज भी ओटीटी और टेलीविजन पर ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी हुई है।

रजनीकांत की यादों के बारे में बात करने पर के सी बोकाडिया ज्यादा कुछ कहते नहीं हैं। वह कहते हैं, “जो दिल के करीब होते हैं, उनसे दिल का रिश्ता होता है और दिल के रिश्ते सार्वजनिक चर्चाओं के लिए नहीं होते हैं। मैंने और रजनीकांत ने बहुत लंबा वक्त साथ बिताया है। हमने साथ खाना खाया है। साथ सफर किया है और साथ ही जीवन के आनंद भी लिए हैं। वह एक बहुत ही शालीन, जमीन से जुड़े और बड़ों का सम्मान करने वाले इंसान हैं।”


तब के बैंगलोर में 12 दिसंबर 1950 को जन्मे रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। रजनीकांत की शोहरत में अमिताभ बच्चन की फिल्मों का बड़ा हाथ रहा है। अमिताभ बच्चन की एक दर्जन से ज्यादा हिट फिल्मों की रीमेक में रजनीकांत ने काम किया है और इसी के चलते दोनों का रिश्ता भी बहुत करीब का बना रहा है। रजनीकांत ने कई मौकों पर ये माना भी कि बिग बी की जिन फिल्मों के रीमेक में वह हीरो बने, उन्होंने ही उन्हें स्टारडम दिलाया। के सी बोकाडिया ने रजनीकांत के अलावा अमिताभ बच्चन को भी निर्देशित किया है।
विज्ञापन

इन दिनों दूरदर्शन के हिट धारावाहिक ‘सरदार’ के निर्माण और निर्देशन में व्यस्त के सी बोकाडिया की हालिया रिलीज डिजिटल ओरिजिनल फिल्म ‘सिग्नेचर’ ने ओटीटी जगत में खूब नाम कमाया है। साल 2024 की सबसे ज्यादा प्रशंसित फिल्मों में शुमार फिल्म ‘सिग्नेचर’ के बाद उन्होंने तीन और फिल्मों पर काम शुरू किया है। इसके अलावा वह एक और धारावाहिक की शूटिंग भी इन दिनों कर रहे हैं।

Bougainvillea OTT Release: फहद फासिल की ‘बोगनवेलिया’ ओटीटी पर इस दिन देगी दस्तक, जानें कब और कहां देख सकेंगे?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें