बॉलीवुड के टॉप अभिनेता राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की प्रेम कहानी अनोखी है। डिंपल की जब शादी हुई तब वह सिर्फ 16 साल की थीं और वह खुद 31 साल के थे। हालांकि, इस प्रेम कहानी को मंजिल नहीं मिल पाई थी। दोनों के सपनों का संसार जल्द ही धूमिल हो गया था और दोनों ने अपनी राहें भी अलग कर ली थी। हालांकि, उन्होंने कभी एक-दूसरे को तलाक नहीं दिया था।
हाल ही में, राजेश खन्ना का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि डिंपल ने ही उन्हें तलाक देने से इनकार कर दिया था। इंटरव्यू के दौरान अभिनेता से पूछा गया कि क्या वह अपनी पूर्व पत्नी के पास वापस लौटेंगे। इस पर राजेश खन्ना के जवाब ने दिल जीत लिया। हालांकि, कई यूजर्स को अभिनेता का यह जवाब सही नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
डिंपल ने नहीं दिया था तलाक
अभिनेता से पूछा गया कि क्या वह अपनी पूर्व पत्नी के पास वापस लौटेंगे। जिस पर राजेश खन्ना ने कहा, "दोबारा मतलब? पहले कहां अलग थे? ये है कि अलग-अलग रहते हैं क्योंकि अभी तक तलाक नहीं दिया है,वो देती ही नहीं है। ये तो वो जाने किसके लिए नहीं देती है, पता नहीं इसके पीछे क्या कारण है। जब वो आएगी यहां तब उनसे ये पूछिएगा। मैं तो इतना ही कह सकता हूं कि तलाक नहीं दिया, तो उनकी मर्जी है , बात तो दिलों की है। क्या आप उनसे यह नहीं पूछते?
राजेश खन्ना ने अभिनय पर लगाया था प्रतिबंध?
इससे पहले एक इंटरव्यू में डिंपल ने कहा था कि उनकी खुशियां उसी दिन खत्म हो गईं, जिस दिन उनकी राजेश खन्ना से शादी हुई थी। उन्होंने कहा कि वह अपने करियर में ' बॉबी ' के महत्व को समझने के लिए बहुत छोटी थीं । खबरों के मुताबिक, शादी के बाद खन्ना ने डिंपल के अभिनय पर प्रतिबंध लगा दिया था।राजेश और डिंपल मार्च 1973 में शादी के बंधन में बंधे थे।