फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajeev Sen: राजीव-चारू ने बेटी के साथ मनाया फादर्स डे, एक्स-वाइफ को दिया वेब सीरीज का ऑफर

Mon, 19 Jun 2023 01:23 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चारू असोपा, राजीव सेन - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा और सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन फाइनली तलाक ले चुके हैं। पिछले एक-दो साल दोनों ने बहुत उतार-चढ़ाव देखे। चार साल की शादी को टूटने से बचाने के लिए कई मौके दिए, लेकिन अंत में दोनों का डिवॉर्स हो गया। दोनों अब अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे। लेकिन बेटी जियाना की परवरिश दोनों मिलकर करेंगे। हाल ही राजीव सेन ने बेटी जियाना के साथ फादर्स डे मनाया। राजीव सेन एक्स-वाइफ चारू असोपा के घर यह मौका सेलिब्रेट किया। यही नहीं, राजीव सेन ने अपनी वेब सीरीज में चारू असोपा को एक रोल भी ऑफर किया।
विज्ञापन

2 of 5
चारू असोपा, राजीव सेन - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया से बातचीत करते हुए एक्स-कपल ने बताया कि भले ही उनका तलाक हो गया है, लेकिन वो मिलकर बेटी जियाना की परवरिश करेंगे। राजीव सेन ने ये भी हिंट दिया कि फ्यूचर में चारु संग उनकी सुलह हो सकती है। वहीं, चारु के मन में भी राजीव को लेकर कोई शिकायत नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
चारू असोपा-राजीव सेन - फोटो : सोशल मीडिया
राजीव सेन और चारू असोपा ने तलाक लेने के बाद वीडियो ब्लॉग में शेयर किया था, किस तरह उन्हें एंग्जाइटी महसूस हो रही है। भले ही दोनों की शादीशुदा जिंदगी में खूब खटपट रही। भले ही दोनों ने एक-दूसरे को मीडिया में काफी कुछ कहा, पर उन्होंने आपसी समझौते से तलाक लिया है। तलाक के बाद राजीव और चारू के बीच अब दोस्ताना संबंध हैं।

 

4 of 5
चारू असोपा और राजीव सेन - फोटो : सोशल मीडिया
तो वहीं बीते दिन 18 जून को फादर्स डे पर राजीव, एक्स-वाइफ के नए घर पर पहुंचे। वहां उन्होंने बेटी जियाना के साथ प्यारा सा केक काटा, और घर का बना खाना खाया। वीडियो ब्लॉग में राजीव सेन ने बताया कि जियाना के साथ यह उनका पहला फादर्स डे है क्योंकि इससे पहले वाले मौके पर वह साथ नहीं थे। एक्टर ने यह भी बताया कि वह बेटी को शॉपिंग के लिए लेकर जाएंगे, और खूब इंजॉय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चारू असोपा और राजीव सेन बेटी के साथ - फोटो : Instagram
तो वहीं राजीव सेन ने एक्स-वाइफ चारू असोपा को अपनी वेब सीरीज में रोल भी ऑफर किया। एक्टर अपनी इस वेब सीरीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं, और चाहते हैं कि चारू उनके ऑपोजिट काम करें। राजीव ने कहा कि उन्हें इस वेब सीरीज के लिए अच्छे एक्टर्स की जरूरत है, और चारू काफी अच्छी कलाकार हैं। राजीव सेन और चारू असोपा ने 7 जून 2019 में शादी की थी। शादी के कुछ वक्त के अंदर ही उनके बीच कलह शुरू हो गई थी। तब राजीव और चारू ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। हालांकि बाद में उनका पैचअप भी हो गया था। पर यह रिश्ता टिक नहीं पाया और अब दोनों अलग हो चुके हैं। उनकी बेटी जियाना अभी दो-ढाई साल की है।

यह भी पढ़ें: गैल गैडोट ने आलिया की तारीफ में पढ़े कसीदे, अभिनेत्री को बताया 'हार्ट ऑफ स्टोन' के लिए परफेक्ट चॉइस
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें