आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के फैंस बेसब्री से दोनों कलाकारों को एक बार फिर पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। फैंस का सपना जल्द ही पूरा होने जा रहा है क्योंकि दोनों जल्द ही करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में साथ काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए जितने उत्साहित आलिया और रणवीर हैं, उतना ही उत्साह करण जौहर में भी देखने को मिल रहा है। दरअसल, करण भी लंबे अंतराल के बाद निर्देशक की कुर्सी पर बैठे नजर आने वाले हैं। तीनों की इस तिगड़ी के द्वारा किए गए काम की एक झलक पाने के लिए फैंस पिछले काफी समय से तरस रहे हैं। हालांकि, अब फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए मेकर्स ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के टीजर की रिलीज डेट का एलान कर दिया है।