आपको याद होगा कि कुछ साल पहले राज को पोर्न फिल्म्स बनाने के एक आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। इस कांड का उनकी निजी जिंदगी पर बहुत गहरा और खराब असर पड़ा था। हाल ही में एक साक्षात्कार में राज ने इससे जुड़ी कई बातों का खुलासा किया।
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी बाॅलीवुड के उन कपल्स में से एक हैं, जो अपनी खुशनुमा शादी-शुदा जिंदगी बिता रहे हैं। दोनों को साथ में छुट्टियां मनाते और एक-दूसरे के साथ समय बिताते देखा जा सकता है। अपने बच्चों की खुशियां का भी ये दोनों पूरा ख्याल रखते हैं। उनके साथ भी समय-समय पर बाहर की ट्रिप की योजना बनाते हैं। लेकिन कुछ साल पहले इन दोनों की जिंदगी में ऐसा भूचाल आ गया था कि राज के साथ-साथ शिल्पा को उसका खामियाजा भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
राज ने बताया यह सबकुछ
आपको याद होगा कि कुछ साल पहले राज को पोर्न फिल्म्स बनाने के एक आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन इस कांड का उनकी निजी जिंदगी पर बहुत गहरा और खराब असर पड़ा था। इस मामले में उन्हें बेल मिल गई थी फिर भी उन्हें पोर्न किंग कहकर पुकारा जाने लगा। हाल ही में एक साक्षात्कार में राज ने इससे जुड़ी कई बातों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि यह सुनकर उनकी पत्नी शिल्पा ने कैसे व्यवहार किया।
शादी पर नहीं पड़ा असर
राज ने उजागर किया कि इस घोटाले का उनकी शादी पर कोई असर नहीं पड़ा था। हालांकि, जो भी हुआ वह बहुत डरावना और खतरनाक था। लेकिन अच्छी बात यह थी कि शिल्पा ने उन्हें सांत्वना दी। उनके बीच की आपसी समझ और विश्वास इस वक्त उनके बहुत काम आया। वह बोले, ‘एक-दूसरे के प्रति हमारा विश्वास ही था कि हमारी शादी पर इसका असर नहीं पड़ा। अगर मुझे भी उनके बारे में कोई कुछ कहता है, तो बेहतर जानता हूं कि उस बात पर कितना विश्वास करना है।’
असहज महसूस होता है
जब शिल्पा को इस बारे में पता चला, तो वह ये सब सुनकर हंसने लगीं। राज ने बताया, ‘शिल्पा को इस बारे में बताया गया, तो वह हंसने लगी और बोलीं कि यह सच नहीं हो सकता।’ बेशक शिल्पा ने यह कह दिया था कि ऐसा नहीं हो सकता है, लेकिन फिर भी जब राज पर ऐसा आरोप लगा तो उन्हें असहज महसूस होने लगा। वह बोलते हैं, ‘जब हम परिवार में एक साथ रहते हैं और ऐसे में पाॅर्न जैसा शब्द आपके बीच आ जाए, तो आप समझ सकते हैं...।’ सिर्फ यह नहीं, इसके कई गलत नतीजों को शिल्पा को भुगतना पड़ा। राज ने बताया कि शिल्पा के हाथ से कई काॅन्ट्रेक्ट और टीवी के प्रस्ताव निकल गए।