बॉलीवुड की फिट अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में चल रही हैं। अभिनेत्री की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। कई लोग तो उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं, लेकिन कभी-कभी अभिनेत्री को उनके पति की वजह से भी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। अब हाल ही में, राज कुंद्रा का एक लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राज ब्लैक कलर के स्टाइलिश फेस मास्क में दिखाई दे रहे हैं। अब इसे लेकर एक बार फिर इंटरनेट पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
शिल्पा के पति राज कुंद्रा हुए ट्रोल
गौरतलब है कि अश्लील वीडियो बनाने के विवाद के बाद राज कुंद्रा आए दिन यूजर्स के निशाने पर आते रहते हैं। इस केस के बाद से ही राज कुंद्रा को फेस मास्क के साथ मीडिया में स्पॉट किया जाता है। अब हाल ही में, शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा के साथ एक डिनर डेट पर जाते नजर आईं। यह वीडियो एक फैन द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया । इस वीडियो में राज एक फेस मास्क पहने कार से उतरते नजर आ रहे हैं और तेजी से चलते भी दिखाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
राज कुंद्रा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच काफी वायरल हो रहा है। इसे लेकर नेटिजंस ने उन्हें टारगेट कर लिया है, जिसके चलते फिल्हाल राज कुंद्रा की जमकर ट्रोलिंग हो रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'इनके साथ ऐसा क्या गलत हुआ है, जो यह मुंह दिखाने के लायक नहीं रहे हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, 'ऐसे काम करते ही क्यों हो जो मुंह छिपाना पडे़।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘नॉर्मल फैमिली में तो वाइफ कभी भी अपने हसबैंड को साथ न ले जाएं।'
Vidyut Jammwal: विद्युत ने सरकार से की रेसलर्स की मदद करने की गुजारिश, कहा- वे एथलीट से पहले देश के नागरिक
शिल्पा अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं
आपको बता दें कि एक तरफ तो शिल्पा अपनी फिटनेस से फैंस की वाहवाही लूटते दिखाई देती हैं। वहीं, दूसरी तरफ उनके पति राज कुंद्रा अपनी हरकतों की वजह से यूजर्स के निशाने पर आते रहते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल, शिल्पा रियलिटी शोज जज करते ही नजर आ रही हैं ।