रघुबीर यादव
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि पूर्णिमा और रघुबीर ने साल 1988 में शादी की थी हालांकि साल 1995 से वे दोनों अलग रह रहे थे। दोनों का एक बेटा भी है। वर्ष 1988 में जब इन दोनों की शादी हुई, तब पूर्णिमा पेशे से एक अंतर्राष्ट्रीय कथक नर्तकी थीं, और रघुवीर एक संघर्षरत अभिनेता थे। पूर्णिमा के अनुसार उन्होंने रघुबीर के लिए अपना करियर छोड़ दिया, और रघुबीर के करियर पर ध्यान दिया। धीरे-धीरे रघुबीर कामयाबी की सीढ़िया चढ़ते गए, और दूसरी अपनी पत्नी और बच्चे को भूल गए। साल 1995 में पत्नी पूर्णिमा और अपने पांच साल के बच्चे को छोड़कर रघुबीर चले गए, जिसके बाद उन्होंने फिर कभी मुड़कर नहीं देखा।