'लगान’, ‘जोधा अकबर’, ‘पानीपत’, ‘स्वदेश’ जैसी फिल्में बनाने वाले आशुतोष गोवारिकर एक शानदार एक्टर और राइटर भी हैं। ऐतिहासिक और देशभक्ति से भरपूर फिल्में बनाने के लिए मशहूर आशुतोष ने कई फिल्मों के लिए नेशनल अवार्ड भी जीते हैं। बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि आशुतोष एक बेहतरीन फिल्ममेकर के साथ-साथ शानदार एक्टर भी हैं। इन दिनों वह अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। आशुतोष बहुत जल्द वेब सीरीज काला पानी में नजर आने वाले हैं।
सर्वाइकल ड्रामा सीरीज
नेटफ्लिक्स ने पोशम पा पिक्चर्स और समीर सक्सेना के साथ साझेदारी में अपनी नई सीरीज 'काला पानी' की घोषणा कर दी है। यह सर्वाइवल ड्रामा उनकी 2022 की फिल्म जादूगर के बाद पोशम पा पिक्चर्स के साथ नेटफ्लिक्स का दूसरा प्रोजेक्ट है। अपनी दिल छू लेने वाली कहानियों के लिए जाने जाने वाले समीर सक्सेना इस सीरीज के शो-रनर हैं। 'काला पानी' का निर्देशन समीर सक्सेना और अमित गोलानी ने किया है और इसे बिस्वपति सरकार, निमिषा मिश्रा, संदीप साकेत और अमित गोलानी ने लिखा है।
इसे भी पढ़ें- SAG AFTRA Stars Strike: हॉलीवुड स्टार्स हड़ताल को मिला 'ओपेनहाइमर' का साथ, कलाकारों ने बीच में छोड़ा प्रीमियर
ये कलाकार आएंगे नजर
बता दें कि 'काला पानी' एक सर्वाइवल ड्रामा है। इसकी कहानी एक ऐसे समूह पर आधारित है, जो प्रकृति के प्रकोप से बचने की कोशिश कर रहे हैं। मनुष्य और प्रकृति के बीच इस अदृश्य लड़ाई दर्शकों को पसंद आएगी। 'काला पानी' में मोना सिंह, अमेय वाघ, सुकांत गोयल, अरुशी शर्मा, राधिका मेहरोत्रा और विकास कुमार भी हैं।