फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Qavi Khan: दिग्गज PAK अभिनेता कवि खान का 80 की उम्र में निधन, इमरान खान से लेकर अदनान सामी तक ने जताया शोक

Mon, 06 Mar 2023 05:06 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिग्गज पाकिस्तानी अभिनेता कवि खान ने कनाडा में 80 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।  इमरान खान से लेकर कई बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
कवि खान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी सिनेमा इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। दिग्गज पाकिस्तानी अभिनेता कवि खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक्टर का 5 मार्च को 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। प्रसिद्ध अभिनेता का कनाडा में लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया, जहां वह इलाज के लिए गए हुए थे। रिपोर्ट्स की माने तो वह कैंसर से पीड़ित थे।

विज्ञापन

बेटे द्वारा की गई निधन की पुष्टि
खबरों के मुताबिक, अभिनेता के बेटे अदनान कवि ने उनके निधन की पुष्टि की है। अदनान ने कहा कि कवि खान के अंतिम संस्कार के समय और तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। हालांकि, पारिवारिक सूत्रों ने कथित तौर पर कहा है  कि कवि खान का अंतिम संस्कार और आज यानी 6 मार्च को कनाडा में ही किया जाएगा। मिसिसॉगा की एक मस्जिद में जोहर की नमाज के बाद जनाजे की नमाज अदा की जाएगी। इसके बाद दिवंगत अभिनेता को ब्रैम्पटन में मीडोविले कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।
TJMM: रिलीज से पहले ही 'तू झूठी मैं मक्कार' ने की करोड़ों की कमाई? फैंस पर चला रणबीर-श्रद्धा का जादू
विज्ञापन



पूर्व पाक पीएम इमरान खान ने जताया शोक
इस खबर के आते ही पूरी पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। कलाकारों से लेकर राजनेताओं तक सभी दिग्गज अभिनेता के निधन पर दुख जाता रहे हैं। इन्हीं में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का नाम भी शामिल है। इमरान ने कवि खान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, 'प्रसिद्ध अभिनेता कवि खान के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। मेरी प्रार्थना और संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।'

अदनान सामी ने जताया दुख
अली जफर से लेकर फरहान सईद तक पाकिस्तानी सिनेमा के कई सितारे सोशल मीडिया पर शोक जाता चुके हैं। भारतीय गायक अदनान सामी ने भी खान को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। पेशावर के रहने वाले कवि खान ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी। साल 1964 में उन्होंने पाकिस्तान टेलीविजन में काम करना शुरू किया था।
विज्ञापन


कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुके थे कवि
कवि खान ने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'लाखों में एक' नामक सीरियल से की थी। उनके अन्य टीवी शोज में फिसार, लाहौरी गेट, मुट्ठी भर मट्टी, बैत्यान, सिंड्रेला और दूर-ए-शहवार शामिल हैं। इनके अलावा कवि खान ने अपने अभिनय का जौहर फिल्मों में भी दिखाया। कवि खान ने प्रेसिडेंशियल अवार्ड, प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस, सितारा-ए-इम्तियाज, एलएसए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और तीन निगार अवार्ड सहित कई पुरस्कार जीते हैं।  
Sheezan Khan: 'अगर तुनिशा होती तो मेरे लिए लड़ती', जेल से बाहर निकलने पर शीजान ने कही बड़ी बात
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें