फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन का बड़ा धमाका, 'पुष्पा 2' का नया पोस्टर जारी, स्वैग अवतार में नजर आए अभिनेता

Thu, 17 Oct 2024 12:25 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का नया पोस्टर जारी हो चुका है। इस पोस्टर में अल्लू अर्जुन का स्वैग अवतार नजर आ रहा है। फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
 

 

 

विज्ञापन
पुष्पा 2 का नया पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @alluarjunonline
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के पोस्टर का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन ने अपनी इस फिल्म का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस पोस्टर को प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन अपने इस नए पोस्टर में स्वैग अवतार में नजर आ रहे हैं।

Nikita Porwal: कौन हैं फेमिना मिस इंडिया की विजेता निकिता पोरवाल? भंसाली के लिए काम करने की जताई इच्छा

विज्ञापन

 

अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
प्रशंसकों ने की पोस्टर की तारीफ
अल्लू अर्जुन की फिल्म के इस लुक को प्रशंसक बहुत सराह रहे हैं। अल्लू अर्जुन को उनकी फिल्म के लिए प्रशंसकों ने बधाई दी है। एक यूजर ने कहा, मैं इस फिल्म का बहुत ही उत्साह से इंतजार कर रही हूं। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया। पुष्पा पुष्पराज नाम ही काफी है।
 

 

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने खुद अपनी अदाकारी पर उठाया सवालिया निशान, बोलीं- मैं बुरी अभिनेत्री...

अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
दिसंबर में रिलीज होगी फिल्म
फिल्म पुष्पा के गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना के किरदार को भी प्रशंसक देखने के लिए उत्साहित हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पहले अगस्त में रिलीज होने वाली थी। कहानी में काम बाकी होने के कारण मेकर्स ने रिलीज डेट दिसंबर तक बढ़ा दी। फिल्म छह दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के पहले पार्ट 'पुष्पा:द राइज' को भी प्रशंसकों ने बहुत प्यार दिया था। 

Anees Bazmee: भूल भुलैया 3-सिंघम अगेन के टकराव से नाखुश हैं बज्मी? रोहित शेट्टी की फिल्म को लेकर कह दी ये बात

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका भी आएंगी नजर
फिल्म की रिलीज अब बहुत करीब है। इसे रिलीज होने में 100 से भी कम दिनों का समय बचा है। इस फिल्म का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना एक बार फिर नजर आने वाली हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान सुकुमार ने संभाली है। फिल्म के गानों को भी प्रशंसकों ने काफी पसंद किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें