फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' का कार्य प्रगति पर है! रश्मिका मंदाना ने दिया नया अपडेट, साझा की तस्वीर

Fri, 08 Sep 2023 04:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दर्शकों के बीच 'पुष्पा 2' को लेकर जबर्दस्त क्रेज है और बड़ी बेसब्री से वे इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से जुड़ी अपडेट पाने के लिए फैंस उत्साहित रहते हैं। अब हाल ही में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने नया अपडेट साझा किया है। रश्मिका ने यह खुलासा किया है कि फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है। रश्मिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर की है।

विज्ञापन


इंस्टा स्टोरी पर शेयर की तस्वीर
फिल्म 'पुष्पा' में श्रीवल्ली के रोल से दर्शकों का दिल जीतने वाली रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर फिल्म के सेट से मोनोक्रोम फोटो शेयर की है। उन्होंने हैशटैग के साथ पुष्पा 2 लिखा है और साथ ही ब्लैक हार्ट इमोजी पोस्ट किया है। यह पहला मौका नहीं है, जब रश्मिका मंदाना ने पुष्पा 2 को लेकर अपडेट साझा की है। इससे पहले उन्होंने अपनी फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग पूरी करने के बाद अपनी आगामी फिल्म 'पुष्पा 2'  को लेकर नोट लिखा था।
विज्ञापन

Jawan Day 1 Box Office Collection: अंतिम आंकड़ों में ‘जवान’ के कलेक्शन में और इजाफा, दूसरे दिन भी चमक कायम
विज्ञापन


अगले साल आएगी फिल्म?
इस साल के शुरुआत में 'पुष्पा 2' से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक पोस्ट साझा किया गया था। इसमें वह साड़ी पहने नजर आए। लाल और नीले रंग के पेंट से एक्टर के चेहरे पर मेकअप दिखा। साथ ही वह चूड़ियां, ज्वैलरी, झुमके और नोज पिन पहने नजर आए। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही फिल्म से रश्मिका मंदाना का लुक भी शेयर होगा। यह फिल्म अगले साल तक सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि, रिलीज डेट का अभी तक कोई एलान नहीं किया गया है।
Love Story: 10वीं कक्षा में ही मृदुला पर दिल हार बैठे थे कालीन भैया, इश्क में बौरा गया था बिहार का छोरा

अल्लू को मिला नेशनल अवॉर्ड
सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'पुष्पा' वर्ष 2021 में रिलीज हुई थी और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में अल्लू अर्जुन लीड रोल में नजर आए। फिल्म में अपनी परफॉर्मेंस के लिए उन्हें हाल ही में बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला है। पुष्पा की अपार सफलता के बाद अब फैंस इसके सीक्वल 'पुष्पा 2' के लिए बेकरार हैं।
कंगना रनौत को पसंद आया जवान का एक्शन, शाहरुख को बताया 'बॉलीवुड का गॉड'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें