फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Kashyap: करण जौहर की तारीफ करते नजर आए अनुराग कश्यप, निर्देशक के अभिनय को बताया कमाल

Fri, 08 Sep 2023 03:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनुराग कश्यप के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह फिल्म 'हड्डी' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आए।
विज्ञापन
अनुराग कश्यप-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुराग कश्यप ने कई शानदार फिल्मों का निर्देशन किया है। वर्ष 2015 में अनुराग ने फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' का निर्देशन किया। इसमें रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा के साथ करण जौहर भी नजर आए। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने मजाक में अनुराग कश्यप पर अपना एक्टिंग करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया। एक इंटरव्यू में जब अनुराग कश्यप से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने काफी दिलचस्प जवाब दिया। 

विज्ञापन


थपथपाई करण की पीठ
अनुराग कश्यप से जब करण जौहर की बात का जिक्र किया गया तो उन्होंने करण की खूब तारीफ की। अनुराग कश्यप ने  कहा कि 'बॉम्बे वेलवेट' में करण की एक्टिंग गजब की थी। सिर्फ करण जौहर ही नहीं, अनुराग कश्यप ने रणबीर कपूर की भी दिल खोलकर तारीफ की और उन्हें शानदार कलाकार बताया।
Ayushmann Khurrana 100 Cr: सीक्वल की कसौटी पर खरी नहीं उतरी ‘ड्रीम गर्ल 2’, बड़ा सवाल, कब पूरे होंगे सौ करोड़
विज्ञापन


'हड्डी' में नवाजुद्दीन संग साझा किया स्पेस
अनुराग कश्यप के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह फिल्म 'हड्डी' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आए हैं। 'हड्डी' में अनुराग कश्यप ने गैंगस्टर से राजनेता बने प्रमोद अहलावत की भूमिका निभाई है। यह फिल्म एक ट्रांसजेंडर के प्रतिशोध की कहानी है। फिल्म सात सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई। इस साल अनुराग कश्यप की फिल्म 'कैनेडी' का प्रीमियर कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ था।
विज्ञापन

Ekta Kapoor: शादी के सवाल पर एकता कपूर ने सलमान को बनाया ढाल, बोलीं, मुझे बहुत चिढ़ होती है...

निर्देशन की दुनिया में की वापसी
वहीं बात करण जौहर के करियर की करें तो लंबे वक्त बाद इस साल उन्होंने फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से निर्देशन की दुनिया में वापसी की। रणवीर सिंह, आलिया भट्ट अभिनीत इस फिल्म को क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिले और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया। करण जौहर ने कुछ वक्त पहले खुलासा किया था कि इस फिल्म की रिलीज से पहले उन्हें पैनिक अटैक आ रहे थे। उन्होंने कहा था कि असफलता किसी की भी करियर यात्रा में क्रिटिकल है। लेकिन, इस बार वह असफल होना स्वीकार नहीं कर पाते। 
Jawan: 'जवान' के सेट पर शाहरुख खान से पहली बार मिले थे सांगे सेल्ट्रिम, बोले- उनके व्यवहार ने मेरे दिल को...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें