फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के बाद भी अल्लू अर्जुन दिखाएंगे अपना जलवा, त्रिविक्रम श्रीनिवास की फिल्म में आएंगे नजर

Tue, 30 Jan 2024 07:39 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'पुष्पा 2' के बाद अल्लू अर्जुन त्रिविक्रम श्रीनिवास की फिल्म 'AA 22' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ साउथ की सुपर स्टार त्रिशा भी अहम् भूमिका में नजर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन की ये फिल्म महाभारत पर आधारित होने वाली है।
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा द राइज' की सीक्वल 'पुष्पा 2 द रूल' की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में इस फिल्म को लेकर भारी उत्साह है। 'पुष्पा द राइज' के फैंस बेसब्री से 'पुष्पा 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया में हर दिन अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म से जुड़ी कोई न कोई खबर आती ही रहती है। अब खबर आ रही है कि 'पुष्पा 2' की रिलीज के बाद अल्लू अर्जुन और भी कई बड़ी बजट की फिल्मों में नजर आने वाले हैं। 

महाभारत पर आधारित फिल्म 'AA 22' में दिखेंग 
'पुष्पा 2' के बाद अल्लू अर्जुन त्रिविक्रम श्रीनिवास की फिल्म 'AA 22' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ साउथ की सुपर स्टार त्रिशा भी अहम् भूमिका में नजर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन की ये फिल्म महाभारत पर आधारित होने वाली है। अर्जुन त्रिविक्रम श्रीनिवास काफी बड़े पैमाने पर इस फिल्म को बनाने जा रहे हैं। 

Ashok Saraf: दिग्गज मराठी अभिनेता अशोक सराफ को मिलेगा 'महाराष्ट्र भूषण', मुख्यमंंत्री एकनाथ शिंदे ने किया एलान

विज्ञापन

एटली कुमार और बोयापति श्रेणु के साथ भी करेंगे फिल्में 
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन की बहुचर्चित फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' की शूटिंग को काफी रुकावटों का सामना करना पड़ रहा है। अभिनेता अल्लू अर्जुन 'पुष्पा 2' की शूटिंग को जल्द से जल्द समाप्त कर लेना चाहते हैं ताकि वे अपनी दूसरी फिल्मों को भी समय दे सके। खबरों की मानें तो अल्लू अर्जुन डायरेक्टर बोयापति श्रेणु के साथ इस साल के आखिरी में फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। अभिनेता ने इस महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए हां कर दिया है। इसके साथ ही मीडिया में ये खबर भी है कि अल्लू अर्जुन एटली कुमार की फिल्म में भी दिखाई दे सकते हैं। 

पिंक सूट में दिखीं श्वेता की कातिलाना अदाएं

'पुष्पा 2' की रिलीज डेट 
विज्ञापन

'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन एकदम नए अंदाज में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म के लिए वे अपने लुक्स में भी काफी बदलाव कर रहे हैं। दर्शकों में उनके इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें