फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Freedom at Midnight: निखिल आडवाणी ने शुरू की 'फ्रीडम एट मिडनाइट' की शूटिंग, इस ओटीटी पर आएगी वेब सीरीज

Tue, 30 Jan 2024 03:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निखिल आडवाणी ने अपनी अगली वेब सीरीज 'फ्रीडम एट मिडनाइट' का एलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि सीरीज की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
निखिल आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्देशक निखिल आडवाणी ने अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने आज सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी वेब सीरीज 'फ्रीडम एट मिडनाइट' का एलान किया है। इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। यह सीरीज सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी। 

विज्ञापन

गुरु रंधावा की डेब्यू फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' का टीजर जारी, सिरफिरे मजनू बने नजर आए गायक

इंस्टाग्राम पर साझा की पोस्ट
निखिल आडवाणी ने इंस्टाग्राम से पोस्ट साझा किया है। इसमें क्लैपबोर्ड नजर आ रहा है, जिस पर 'FAM' लिखा है। तस्वीर में लैरी कॉलिन्स और डोमिनिक लैपिएर की लिखी किताब नजर आ रही है। साथ ही स्क्रिप्ट की प्रति भी रखी है। इसके साथ निखिल ने कैप्शन लिखा है, 'अनुसंधान और रिसर्च के बाद काम शुरू। लैरी कॉलिन्स और डोमिनिक लैपिएर 'फ्रीडम एट मिडनाइट'। बहुतों के बलिदान। एक की महत्वाकांक्षा। शूटिंग शुरु हो चुकी है।
विज्ञापन



शहीद दिवस पर शुरु हुआ काम
आज 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है, जिसे शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। आज ही निखिल ने अपनी आगामी सीरीज पर काम शुरु किया है। ये सीरीज दर्शकों को देश के इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय में रुबरू कराएगी। स्टूडियोनेक्स्ट और एम्मे एंटरटेनमेंट के सहयोग से सोनी लिव 'फ्रीडम एट मिडनाइट' कर रहा है। 
विज्ञापन

Raashii Khanna: राशि ने योद्धा में सिद्धार्थ के साथ काम करने के अनुभव को किया साझा, कहा- वह बहुत अनुशासित हैं

सितारों ने दी बधाई
'फ्रीडम एट मिडनाइट' एक पॉलिटिकल थ्रिलर ड्रामा सीरीज है। निखिल आडवाणी के इस पोस्ट पर यूजर्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। साथ ही फिल्म जगत की तमाम हस्तियों ने भी प्रतिक्रिया दी है। दीया मिर्जा, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया है। निखिल आडवाणी इससे पहले सोनी लिव पर 'रॉकेट बॉयज' लेकर आ चुके हैं।
Swatantrya Veer Savarkar: शहीदों को श्रद्धांजलि देगी 'स्वतंत्र वीर सावरकर', इस दिन रिलीज होगी रणदीप की फिल्म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें