फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Puneet Superstar: स्टैन पर भड़के पुनीत, बोले- उसकी वीडियो में होती हैं मां-बहन की गालियां, मैं ऐसा नहीं करता

Thu, 20 Jul 2023 10:21 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस ओटीटी का सीजन 2 दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। फैंस इसमें भाग लेने वाले कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस को एंजॉय कर रहे हैं। सलमान खान इसे होस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुनीत सुपरस्टार और एमसी स्टेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस ओटीटी का सीजन 2 दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। फैंस इसमें भाग लेने वाले कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस को एंजॉय कर रहे हैं। सलमान खान इसे होस्ट कर रहे हैं। जियो सिनेमा पर इसे 24 घंटे लाइव भी देखा जा सकता है। मेकर्स ने शो में कई हैरान करने वाले कंटेस्टेंट्स को शो का हिस्सा बनाया है। सोशल मीडिया स्टार प्रकाश कुमार उर्फ पुनीत सुपरस्टार का शो का हिस्सा बनना हर किसी को हैरान कर देने वाला था। लेकिन जब पुनीत को एक ही दिन में शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया वह उससे भी ज्यादा हैरान करने वाला था।

विज्ञापन

तो वहीं शो से बाहर होने के बाद भी पुनीत खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। पुनीत बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टैन के बीच झगड़ा कर बैठे, जो लगातार चर्चा में है। इसी बीच अब पुनीत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एमसी स्टैन को बड़ा बयान देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वह फिर से एमसी स्टैन पर अपना गुस्सा जाहिर करते करते दिख रहे हैं। वीडियो में आप सुन सकते हैं कि जब पुनीत से पूछा गया, 'जब आप बिग बॉस में गए थे उस वक्त एमसी स्टैन ने आपसे स्टेज पर कहा था कि ये क्रिंज कंटेंट बनाते हैं। ये चिल्ला कर कंटेंट बताने हैं, इससे कुछ हो नहीं जाता।'

पुनीत सुपरस्टार - फोटो : social media
जिसके बाद पुनीत सुपरस्टार ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'मेरा जो टैलेंट कोई दिखावा नहीं है। एमसी स्टैन अगर मेरे टैलेंट को अगर क्रिंज बता रहा है तो वो आप उसकी वीडियो जाकर देखो। उसकी वीडियो में मां-बहन की गालियां होती हैं। कम से कम मैं मां-बहन की गालियां तो नहीं दे रहा। मां-बहन की गालियों से बेहतर है पागलपन कर लो नालों में दौड़ लो कीचड़ में लेट जाओ तो कम से कम पब्लिक देखती तो है। अब मां-बहन की गालियां भाई मेरे बस की तो नहीं है।'

विज्ञापन

पुनीत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2' जियो सिनेमा पर दिखाया जा रहा है और वह भी फ्री में। 17 जून 2023 से दर्शक इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इंजॉय कर रहे हैं। 'बिग बॉस ओटीटी' का पहला पार्ट फिल्म मेकर करण जौहर ने होस्ट किया था। लोगों को करण की होस्टिंग पसंद तो आई थी, लेकिन सलमान खान के मुकाबले कम। खैर, अब सलमान ने दूसरे सीजन में करण को रिप्लेस कर दिया और होस्टिंग की कमान खुद संभाली है, जो लोगों को खूब भा रही है।

यह भी पढ़ें: 'ड्रीम गर्ल 2' पर आया नया अपडेट, इस दिन दिखेगी पूजा की पहली झलक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें