फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Raja Saab: वीएफएक्स से लेकर संगीत तक, 'राजा साब' की हर बात होगी खास, निर्माता ने साझा की दिलचस्प जानकारी

Wed, 07 Feb 2024 02:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस फिल्म का निर्देशन मारुत कर रहे हैं। निर्माता विश्व प्रसाद ने विश्व प्रसाद ने बताया कि फिल्म की 40-45 फीसदी शूटिंग पूरी हो गई है। 
विज्ञापन
'द राजा साब' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रभास इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'राजा साब' को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आया। इस फिल्म को टी जी विश्व प्रसाद प्रोड्यूस कर रहे हैं। हाल ही में उनसे पूछा गया कि वे इस फिल्म को किस तरह बना रहे हैं। इस दौरान विश्व प्रसाद ने फिल्म की अपडेट साझा करते हुए कई दिलचस्प खुलासे किए। निर्माता ने बताया कि वे काफी भव्य स्तर पर इस फिल्म को बना रहे हैं, जिसे देख दर्शक भी हैरान रह जाएंगे।

विज्ञापन


पूरी हो चुकी है इतनी शूटिंग
उन्होंने बताया कि फिल्म की 40-45 फीसदी शूटिंग पूरी हो गई है। निर्माता ने कहा कि हम जिस तरीके से 'राजा साब' को बना रहे हैं, उसे देखकर दर्शक चौंक जाएंगे। इस फिल्म में वीएफएक्स की जरूरतों पर बात करते हुए प्रोड्यूसर ने खुलासा किया कि इस फिल्म में कमाल के विजुअल देखने को मिलेंगे। फिल्म में काफी ज्यादा वीएफक्स होने वाले हैं। उन्होंने ये भी कहा, 'हम वीएफएक्स को लेकर काफी ज्यादा सावधानी रख रहे हैं'।
Sushmita Sen: अपनी बेटियों के साथ सुष्मिता ने भी अनुभव किया उतार-चढ़ाव, 'आर्या' पर बात करते हुए किया खुलासा
विज्ञापन


फिल्म का म्यूजिक होगा कमाल
इस फिल्म का निर्देशन मारुत कर रहे हैं। फिल्मों का संगीत भी दर्शकों के बीच हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है। आज के दौर में भी दर्शक इसकी उम्मीद करते हैं। 'राजा साब' के म्यूजिक पर बात करते हुए विश्व प्रसाद ने खुलासा किया कि थमन एस के साथ निर्देशक मारुति अपना बेस्ट देंगे। उन्होंने कहा, 'मारुति और थमन एस  पहले भी साथ काम कर चुके हैं, लेकिन 'राजा साब' में म्यूजिक और जादुई होने वाला है'।
विज्ञापन

Love & War: 'लव एंड वॉर' की रिलीज से पहले कोई फिल्म साइन नहीं करेंगे आलिया-रणबीर और विक्की? निर्देशक का फैसला

फर्स्ट लुक हो चुका है जारी
मकर संक्राति के मौके पर मेकर्स ने 'द राजा साब' का पहला पोस्टर जारी किया था। इसके बाद से फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। मकर संक्राति पर जारी हुए फिल्म के पोस्टर में प्रभास के लुक की झलक देखने को मिली थी। सुपरस्टार इसमें शर्ट और लुंगी में कैजुअल लुक में दिखाई दिए। प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास अपने अगले बड़े बजट प्रोजेक्ट 'कल्कि 2898' एडी को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी नजर आएंगे।
Grammy Awards 2024: पुरस्कार जीतने पर गदगद हुए शंकर महादेवन, गाना गाते हुए दी जीत पर प्रतिक्रिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें