दो हीरोइनें एक-दूसरे से प्यार से मिल लें, ऐसा कम देखने को मिलता है। परंतु पिछले हफ्ते जब एक कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा और सोनाक्षी सिन्हा एक मंच पर मिलीं तो ऐसे कि जैसे कोई पुराने दोस्त मिल रहे हों!
दोनों बहुत देर तक खिलखिला कर बातें करती रहीं। देखने वाले चकित थे क्योंकि उन्हें इस बात की कल्पना नहीं था। दोनों ने किसी फिल्म में साथ काम भी नहीं किया था कि पुराने दिनों की बातें करें।
असल में प्रियंका चोपड़ा की शाहिद कपूर से पुरानी नजदीकियां रही हैं, जबकि इन दिनों सोनाक्षी के साथ शाहिद की दोस्ती के चर्चे खूब हैं!
अब ऐसे में अटकलें लग रही हैं कि ये दोनों सुंदरियां आखिर क्या बात कर रही थीं? कहीं शाहिद के बारे में तो नहीं।