फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बबली' के बाद अब 'पिंकी' बनेंगी प्रियंका चोपड़ा

Fri, 10 May 2013 04:22 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लगता है कि प्रियंका चोपड़ा को आइटम नंबर कुछ ज्यादा ही रास आ रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' में उन्होंने बबली बदमाश... गाने में जबर्दस्त डांस किया और यह आइटम दर्शकों को भी बहुत पसंद आया।
विज्ञापन


अब इधर खबर है कि पीसी अपूर्व लाखिया की आगामी फिल्म 'जंजीर' में भी एक आइटम "पिंकी है दिलवालों की..." करने जा रही हैं। हालांकि पीसी का कहना है कि इसे आइटम सॉन्ग नहीं कहा जाना चाहिए।

प्रियंका के सामने जब इसे आइटम सॉन्ग कहा गया, तो वे नाराज हो गईं। उनका कहना था कि यह एक स्पेशल सॉन्ग है और इसे यही कहा जाए।

अब किसी की समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर पीसी को इसे आइटम सॉन्ग कहने में क्या दिक्कत आ रही है? पिछले दिनों ही इस गाने की शूटिंग पूरी हुई, जिसमें पीसी के साथ सौ पुरुष डांसरों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे इस स्पेशल गाने को करते समय काफी खुश भी नजर आ रही थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें