नब्बे के दशक में हॉट अभिनेत्री रहीं ममता कुलकर्णी लंबे समय से चर्चा से गायब थीं। अब सुनने में आया है कि उन्होंने हाल ही में अपने पुराने प्रेमी और ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से शादी रचा ली है।
ममता कुलकर्णी काफी समय से खबरों से दूर हैं। सूत्रों के अनुसार वह पिछले कुछ समय से दुबई में रह रही हैं। उनसे जुड़ी एक नयी खबर सामने आयी है। ममता कुलकर्णी ने अपनी दूसरी शादी रचा ली है। वह पहले भी एक शादी कर चुकी हैं।
1997 में विक्की को 11.5 टन मैंड्रेक्स की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया और दुबई की जेल में बंद कर दिया गया। एक अखबार के मुताबिक विक्की अब 52 साल का हो चुका है जिसे 15 नवंबर 2012 को दुबई जेल से रिहा कर दिया गया था।
हालांकि जेल में रहने के दौरान विक्की ने इस्लाम कबूल किया और जेल से निकलकर ममता से शादी की। ममता उस वक्त विक्की की गैरमौजूदगी में उसका रियल एस्टेट का बिजनेस देखती थी, जिसमें दुबई का एक नामी होटल भी शामिल है।
हालांकि इस बारे में ममता कुलकर्णी की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।