फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मां बनने के बाद पहली बार शेयर की फोटो, यूजर्स बोले- वेलकम बैक मम्मी...

Thu, 03 Feb 2022 06:51 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास अमेरिका में रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में जानकारी दी थी कि उनके घर सरोगेसी के जरिए किलकारियां गूंजी हैं और वह मां बन गई हैं। मां बनने पर प्रियंका और निक जोनास को सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर बधाई दी थी। शादी के 3 साल 22 दिन के बाद यह खुशियां प्रियंका और निक जोनास के घर आई हैं। 
विज्ञापन
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास अमेरिका में रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में जानकारी दी थी कि उनके घर सरोगेसी के जरिए किलकारियां गूंजी हैं और वह मां बन गई हैं। मां बनने पर प्रियंका और निक जोनास को सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर बधाई दी थी। शादी के 3 साल 22 दिन के बाद यह खुशियां प्रियंका और निक जोनास के घर आई हैं। मां बनकर प्रियंका काफी खुश हैं और उन्होंने अब बच्चे के जन्म के बाद पहली बार पोस्ट साझा की है।

विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर दो रियर-व्यू मिरर सेल्फी शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है, 'लाइट फील राइट।' पहली फोटो सनकिस्ड है और उनका चेहरा चमक रहा है। जबकि, दूसरी तस्वीर में वह पोज देती दिख रही हैं। इस पोस्ट पर उनके फैंस जमकर टिप्पणियां कर रहे हैं और अभिनेत्री को खूब प्यार बरसा रहे हैं। कई यूजर्स ने दिल वाली इमोजी के जरिए प्रियंका चोपड़ा को अपना प्यार दिया है। इस पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए प्रियंका के प्रशंसकों ने उन्हें 'नई मां' कहा है। एक फैन ने लिखा है, 'हैलो मम्मी !!' वहीं एक दूसरे प्रशंसक ने 'वेलकम बैक मामा।'
 



एक प्रशंसक ने प्रियंका चोपड़ा के लिए लिखा कि वह बहुत सुंदर हैं। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने 22 जनवरी को अपने पहले बच्चे के जन्म की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा था, "हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी से एक बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान प्राइवेसी की मांग करते हैं। फिलहाल हमारा ध्यान परिवार पर है। थैंक यू।'' गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर निक जोनास के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें