रितिक और कंगना के बीच चल रही कानूनी और जुबानी जंग पर इन दिनों सबकी निगाहें हैं। दोनों खुलकर एक-दूसरे पर वार कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के दूसरे सितारों पर भी निगाहें हैं कि कौन किसका साथ देता है। खासतौर से ‘कॉमन’ दोस्त प्रियंका चोपड़ा पर भी इन दिनों सबकी नजरें हैं। क्या वो कंगना का साथ देंगी?
प्रियंका-कंगना उत्तर भारत से आती हैं और इंडस्ट्री में जमने के लिए उन्होंने समान संघर्ष किया। वे फैशन और कृष-3 में साथ थीं। परंतु क्या रितिक के विरुद्ध प्रियंका कंगना के साथ खड़ी होंगी। जानकारों को संदेह है।
प्रियंका ने रितिक के साथ कृष, कृष-3 और अग्निपथ जैसी सफल फिल्में की हैं। प्रियंका कह भी चुकी हैं कि रितिक उनके चुनिंदा बॉलीवुड दोस्तों में हैं। ऐसे में देखना है कि कंगना को प्रियंका का साथ मिलता है या फिर वो सारे मामले से दूरी बनाके रखती हैं।