उर्वशी रौतेला भले ही अभी तक बड़े निर्देशकों और निर्माताओं के साथ काम करके कोई खास फिल्म न दे सकी हों लेकिन धीरे-धीरे उन्हें पहचान मिलने लगी है। सूत्रों की मानें तो उन्हें अब ऐसी फिल्म मिल गई है जिसमें उन्हें दर्शकों के दिलों में जगह दिलाने वाला रोल मिल सकता है। निर्माता कुमार मंगत ने अपनी फिल्म अलोन-2 में उर्वशी को लेने का फैसला किया है। सनम रे में उर्वशी को देखने के बाद उन्होंने यह निर्णय किया।
असल में हॉरर सीरीज की फिल्म अलोन में सेक्स का तड़का भी रहेगा और सनम रे में उर्वशी ने बिंदास अंदाज में अंग प्रदर्शन किया है। ऐसे में निर्माता आश्वस्त हैं कि अलोन-2 के उत्तेजक सीन फिल्माने में उर्वशी की तरफ से कोई मुश्किल नहीं आएगी।
अलोन में बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर थे। यह फिल्म 2007 में इसी नाम से आई थाई फिल्म का रीमेक थी। यह कुछ महीने पहले ही तय हो चुका था कि सीक्वल में बिपाशा नहीं होंगी। निर्माता चाहते हैं कि सीक्वल में करन रहें। मगर गर्लफ्रेंड बिपाशा की गैरमौजूदगी में क्या वह फिल्म स्वीकार करेंगे, इस सवाल का जवाब आना बाकी है।