दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरी शेयर की है। इसमें उनके चहरे पर मिट्टी लगी हुई है और जबकि दूसरी तस्वीर में उनके माथे से खून बहता दिख रहा है। प्रियंका ने तस्वीर के साथ लिखा है कि शूटिंग के दौरान उन्हें ये चोट लग गई है। उन्हें ये चोट उनकी आने वाली फिल्म 'सिटाडेल' के सेट पर शूटिंग के दौरान लगी है।
प्रियंका ने अपनी पोस्ट पर लिखा है कि 'काफी ज्यादा बिखरा हुआ दिन रहा, आपको इससे मिलाने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हूं।' तस्वीरों को देखने के बाद उनके फैंस को उनकी चिंता सता रही है। उनके फैंस उन्हें उनका ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। इतना ही नहीं उनके फैंस इन तस्वीरों को देखकर काफी परेशान भी हो गए हैं।
बता दें, कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। इसके बाद उन्हें टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल 7' में भी देखा जा सकता है। हॉलीवुड के बाद वह कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आने वाली हैं। हाल ही में प्रियंका ने न्यूयॉर्क में अपना रेस्टॉरेंट 'सोना' भी खोला है, जिसमें भारतीय व्यंजनों को परोसा जाता है और लोग इसे बेहद पसंद भी कर रहे हैं।