प्रियंका चोपड़ा रांची की सुंदरी और दुर्गा को गोद लेंगी। उनकी पूरी जिम्मेदारी अब प्रियंका के कंधों पर ही होगी।
सुंदरी व दुर्गा अब प्रियंका चोपड़ा की हो जाएंगी। प्रियंका चोपड़ा ने रांची के चिड़ियाघर की शेरनी सुंदरी और बाघिन दुर्गा को गोद लेने का फैसला लिया है।
इन दिनों खूबसूरत हो गई हैं प्रियंका की टांगे
इसकी स्वीकृति प्रियंका की मां मधु मालती चोपड़ा ने दी है। वे रविवार को रांची के बिरसा जैविक उद्यान आई थीं। उनके साथ प्रियंका की मौसी और मामा के अलावा कुछ और लोग भी थे।
प्रियंका की मां ने बताया कि सुंदरी और दुर्गा को गोद लेने की सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। यहां प्रियंका टिंकू नाम की बंदरिया को भी गोद लेंगी।
इस बंदरिया को तीन साल पहले जमशेदपुर से प्रियंका के नाना के घर से उद्यान प्रबंधन लेकर आया था।
प्रियंका की मां व अन्य रिश्तेदारों ने उद्यान के अंदर लगभग सभी जानवरों को देखा। बंदरिया को हरी सब्जी और बदाम खिलाया। प्रियंका सहित उनका पूरा परिवार काफी देर तक उनके साथ रहा।