प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका का कहना है कि उनके भाई ने मां को मिस इंडिया पेजेंट में प्रवेश के लिए कहा था, क्योंकि वह अपना कमरा वापस चाहता था और मुझे घर से बाहर निकालने का यह एक तरीका था। उन्होंने लिखा कि मेरा भाई तार्किक है। प्रियंका ने अपने किताब में लिखा है कि उनके भाई की नजर उनके कमरे में थी, तभी उसने मिस इंडिया पेजेंट में भाग लेने के लिए मां को मनाया।