फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका और करीना में भी हो गयी दोस्ती

Thu, 25 Jul 2013 04:13 PM IST
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लगता है यह ईद बॉलीवुड के लिए बेहद खास है। चूंकि इन दिनों बॉलीवुड में कई पैच अप हो रहे हैं। हाल ही में शाहरुख खान और सलमान खान ने आपस में दोस्ती की है।
विज्ञापन


अब खबर है कि प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर जिनके बीच 'कॉफी विद करन' शो के दौरान विवाद हो गया था। अब इन दोनों ने भी आपस में सुलह कर ली है।

दोनों हाल ही में एक स्टूडियो में शूटिंग कर रही थीं और एक दूसरे को इस बार नजरअंदाज करने की बजाय दोनों ने एक दूसरे से मुलाकात की।
 
बेबो ने जब अपनी शूटिंग पूरी की तो उन्होंने ही पहल की और अपने कार से वह वहां तक गयीं जहां पीसी की वैनिटी थी। फिर पीसी भी वैनिटी से बाहर आयीं, दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया और फिर बातचीत शुरू की।

करीना के साथ उस वक्त उनकी मां बबीता और बहन करिश्मा भी मौजूद थीं। सबने मिल कर लगभग आधे घंटे बात की।
 
बताते चलें कि करीना हाल ही में प्रियंका के पिता की प्रेयर मीटिंग में भी शामिल हुई थीं। तबसे कयास लगा लिये गये थे कि दोनों में अब दूरियां मिट जायेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें